7 साल चलाकर शख्स ने अपनी कार को खरीद कीमत से ज्यादा में बेचा, आखिर कैसे किया उसने ये कारनामा, जानें
एक शक्स, जिसने होंडा की एक कार को 7 साल पहले खरीदा था, उसने अपनी कार को 7 साल बाद खरीद कीमत से ज्यादा में बेचा। आखिरकार उनकी कार खरीद कीमत से ज्यादा में कैसे बिकी, आइए जानते हैं।
नई दिल्ली, 12 फरवरी। आप सोना-चांदी या जमीन इसी उद्देश्य से खरीदते हैं कि आने वाले समय में उसके दाम बढ़ें और उससे तगड़ा रिटर्न मिल सके, लेकिन वाहन के साथ नहीं है। जब आप किसी वाहन को कुछ समय बाद बेचते हैं तो उसकी कीमत बढ़ने के बजाय घट जाती है। लेकिन एक शक्स, जिसने होंडा की एक कार को 7 साल पहले खरीदा था, उसने अपनी कार को 7 साल बाद खरीद कीमत से ज्यादा में बेचा। आखिरकार उनकी कार खरीद कीमत से ज्यादा में कैसे बिकी, आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या दरवाजा खुला होगा तो बेडरूम में घुस आओगे? कपिल शर्मा से शाहरुख खान ने बोली थी ये बात, देखें Video

7 सालों के बाद भी शानदार स्थिति में थी कार
इस कार के मालिक सीन हॉलिस्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी इस कार को एक स्टार्टअप कंपनी को बेचा था। उन्होंने बताया कि उनकी कार सात साल पुरानी होने के बावजूद अच्छी स्थिति में थी। उनकी कार बेहतर माइलेज दे रही थी, साथ ही उनकी कार से अभी तक कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ था, इसके अलावा उनकी कार में ज्यादा स्केच नहीं थे। इन्ही सब कारणों की वजह से उन्हें उनकी कार के बेहतर दाम मिले।

15.74 लाख में खरीदी और 15.81 लाख रुपए में बेची
उन्होंने कहा कि इस्तेमाल की गई कार आम तौर पर कभी भी खरीद कीमत से ज्यादा में नहीं बिकती, लेकिन उन्होंने अपनी कार को खरीद कीमत से ज्यादा में बेचा है। हॉलिस्टर ने कहा कि उन्होंने होंडा फिट कार को दिसंबर 2014 में 15.74 लाख में खरीदा था। उन्होंने दावा किया कि स्टार्टअप कंपनी कारवाना ने उसी कार को उनसे पिछले साल दिसंबर में 20,905 डॉलर (15.81 लाख रुपये) में खरीद लिया, हालांकि वह कंपनी पिछले साल दिसंबर में बंद हो चुकी है।

कार की कंडीशन देखकर की कंपनी ने काट दिया चेक
उन्होंने कहा की कार की कंडीशन देखकर कंपनी ने तुरंत मुझे चेक काटकर दे दिया। मैं उनसे इससे पहले कुछ कहता उनकी एजेंट अगले ही दिन मेरे घर आ गई और कार को रिलीज करने को कहा। मैंने उन्हें अपनी कार की चाभी दे दी। उन्होंने मेरी कार दो देखा और मुझसे बिना कोई प्रश्न किए कार को अपने साथ ले गईं। उन्होंने बस मुझसे कार को ले जाने की अनुमति लेने के लिए एक साइन करवाया और मुझे चेक थमा दिया।












Click it and Unblock the Notifications