क्‍या दरवाजा खुला होगा तो बेडरूम में घुस आओगे? कपिल शर्मा से शाहरुख खान ने बोली थी ये बात, देखें Video

क्‍या दरवाजा खुला होगा तो बेडरूम में घुस आओगे? कपिल शर्मा से शाहरुख खान ने बोली थी ये बात

नई दिल्‍ली, 10 फरवरी। कपिल शर्मा से फिल्‍म इंडस्‍ट्री के दिग्गज एक्‍टर अक्षय कुमार नाराज चल रहे हैं और उन्‍होंने कपिल के शो में ना जाने का ऐलान किया है। हालांकि कपिल ने ऐसी किसी बात से इंकार किया है। इस सबके बीच कपिल ने खुलासा किया है कि जब वो बिना बुलाए शाहरुख खान के घर उनकी पार्टी में पहुंच गए थे।

शाहरुख खान की पार्टी बिना बुलाए पहुंच गए थे कपिल

शाहरुख खान की पार्टी बिना बुलाए पहुंच गए थे कपिल

बता दें इन दिनों कपिल शर्मा नेटफ्लिक्‍स पर आ रहे स्‍टैंडअप कॉमेडी में अपनी जिंदगी से जुड़े अनसुनी स्‍टोरियां शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी शो में कपिल शर्मा ने शाहरुख खान की पार्टी बिना बुलाए मेहमान बनकर पहुंचने का किस्‍सा सुनाया और बताया कि किंग खान का मुझे देखकर रिएक्‍शन क्‍या था।

 शराब के नशे में मन्‍नत पहुंच गया

शराब के नशे में मन्‍नत पहुंच गया

कपिल ने बताया कि उस समय रात के 3 बज रहे थे। मैं शराब के नशे में लंदन से आई कजिन से बात कर रहा था और फिर उससे बताने लगा कि मैं शाहरुख खान को बहुत अच्‍छी तरह से जानता हूं। मेरी कजिन जो शाहरुख खान का घर मन्‍नत देखने की इच्‍छा जाहिर की तो मैंने उसे हामी भर दी और कार में उसके साथ शराब के नशे में बैठकर मन्‍नत पहुंच गया।

अंदर पहुंचा तो पार्टी चल रही थी तब लगा गलत फंस गया

अंदर पहुंचा तो पार्टी चल रही थी तब लगा गलत फंस गया

गार्ड को ये लगा कि मैं पार्टी में इनवाइटेड हूं इसलिए मुझे अंदर जाने दिया लेकिन जब मैं अंदर पहुंचा तो वहां पार्टी चल रह थी तब लगा मैंने बिन बुलाया मेहमान बन कर आकर गलत किया। तभी शाहरुख खान की मैनेजर आकर मुझे अंदर ले गई जहां गौरी भाभी और उनके कुछ दोस्‍त बैठी थीं।

शाहरुख से कपिल ने बिन बुलाए आने के लिए मांगी माफी

शाहरुख से कपिल ने बिन बुलाए आने के लिए मांगी माफी

गौरी भाभी को भी लगा कि मैं इनवाइटेड हूं। उन्‍होंने बताया शाहरुख अंदर है जहां वो अपने दोस्‍तों के संग डांस कर रहे थे। भाभी ने मुझे वहां भेज दिया लेकिन मैंने शाहरुख खान को देखते ही सॉरी कहा और बोल दिया गेट खुला था और मेरा भाई मन्‍नत देखना चाहता था इसलिए आ गया।

 मेरे बेडरूम का दरवाजा खुला होता तो क्‍या तुम बेडरूम में आ जाते?

मेरे बेडरूम का दरवाजा खुला होता तो क्‍या तुम बेडरूम में आ जाते?

कपिल ने बताया ये बात सुनकर शाहरुख खान ने मुझसे कहा अगर मेरे बेडरूमका दरवाजा खुला होता तो क्‍या तुम बेडरूम में आ जाते? ये सुनकर मुझे लगा वो गुस्‍सा हो गए लेकिन वो मुस्‍करा दिए और मुझे पार्टी में डांस करने के लिए कहा और हमने 2 घंटे डांस किया फोटो ली और उस रात पार्टी की यादगार बन गई और उस पार्टी में मैं सबसे अंत तक रहा और उससे निकलने वाला आखिरी शख्‍स था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+