Video: गायों के झुंड से अकेले ही भिड़ गई नन्ही सी बत्तख, फिर जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक नन्ही सी अकेली बत्तख अकेले ही गायों के एक झुंड से भिड़ गई। फिर जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था।

नई दिल्ली, 22 फरवरी। सोशल मीडिया पर आए दिन एक से एक वीडिया वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो काफी प्रेरणादायक होते हैं। आपने भी कई प्रेरणादायक वीडियोज देखे होंगे, लेकिन जिस वीडियो को हम आपको दिखाने जा रहे हैं ऐसा वीडियो आपने यकीनन पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक नन्ही सी अकेली बत्तख अकेले ही गायों के एक झुंड से भिड़ गई। फिर जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था।

यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन संकट पर बोले राजनाथ- हम बातचीत के हक में, युद्ध हुआ तो दो-तीन मुल्कों का...

गायों के झुंड से अकेले भिड़ गई बत्तख

गायों के झुंड से अकेले भिड़ गई बत्तख

वीडियो में आप देखेंगे कि एक नन्नी सी बत्तख गायों के एक झुंड से भिड़ जाती है। सभी गाय उसे चारों तरफ से घेर लेती हैं और उसे मारने को दौड़ती हैं, लेकिन बत्तख की दिलेरी देखकर गायों के होंसले पस्त हो जाते हैं। वीडियो को देखने से आपको पता चलेगा कि इन गायों के बीच में यदि कोई इंसान भी होता तो वह गायों के हमले से बचने के लिए अपने हाथ-पैर फैंकता. लेकिन यह बत्तख खुद को बचाने की बजाय गायों को अपनी चोंच से पीछे हटाने की कोशिश करती है। खुद से कई गुना बड़ी इन गायों के सामने बत्तख का जोश देखकर हर कोई हैरान रह गया।

बत्तख की दिलेरी देखकर आनंद महिंद्रा रह गए दंग

बत्तख की दिलेरी देखकर आनंद महिंद्रा रह गए दंग

इस रौंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। विक्की कौशल की फिल्म उरी के फेमस डॉयलॉग के समंबोधन के साथ उन्होंने वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'हाउज दा जोश, बर्ड?' 'हाई सर, अल्ट्रा हाई।' इस चिड़िया का जोश मेरा सोमवार का मोटिवेशन है। बता दें कि उरी फिल्म का यह डॉयलॉग काफी हिट हुआ है। नरेंद्र मोदी अक्सर रैलियों में अपने भाषण की शुरुआत इसी डॉयलॉग से करते हुए दिखाई देते हैं।

सोशल मीडिया और सामाजिक कार्य में काफी सक्रिय हैं आनंद महिंद्रा

सोशल मीडिया और सामाजिक कार्य में काफी सक्रिय हैं आनंद महिंद्रा

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उद्योगपति होने के साथ-साथ वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। समाज में परिवर्तन लाने के मकसग से वह पिछले दो दशकों से 'नन्ही कली' नाम से एक कार्यक्रम चला रहे हैं, जिसके तहत वर्तमान में 3,30,000 लड़कियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+