रूस-यूक्रेन संकट पर बोले राजनाथ- हम बातचीत के हक में, युद्ध हुआ तो दो-तीन मुल्कों का...

रूस-यूक्रेन विवाद पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो यह मसला दो-तीन मुल्कों का नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि बातचीत के जरिए ही इस मसले का हल निकले।

नई दिल्ली, 22 फरवरी। रूस-यूक्रेन ने बीच विवाद एकदम चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के मध्य युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारत सहित तमाम देशों की नजर रूस-यूक्रेन विवाद पर है। हर कोई चाहता है कि बातचीत के जरिए ही इस मसले का हल निकले। इसी बीच रूस-यूक्रेन विवाद पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो यह मसला दो-तीन मुल्कों का नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि बातचीत के जरिए ही इस मसले का हल निकले।

यह भी पढ़ें: हर्ष हत्याकांड: BJP ने कहा कांग्रेस की साजिश, कर्नाटक के मंत्री बोले- हिजाब विवाद समेत सभी कोणों से जांच जारी

भारत रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत का पक्षधर

भारत रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत का पक्षधर

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि तमाम देश बातचीत के जरिए ही इस मसले का हल तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से पैदा हुआ तनाव मौजूदा विश्व परिदृश्य के लिए ठीक नहीं है और यदि युद्ध हुआ तो यह दो-तीन देशों का मसला नहीं रह जाएगा।

बातचीत के लिए राजी हुए बाइडेन-पुतिन

बातचीत के लिए राजी हुए बाइडेन-पुतिन

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत का रास्ता खुल रहा है और जल्द ही दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने वाली है। उन्होंने कहा कि जो बाइडेन ने अपने रूसी समकक्ष से बातचीत के लिए सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को व्हाइट हाउस ने कहा ता कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और पुतिन के बीच वार्ता हो सकती है, लेकिन शर्त ये है कि रूस यूक्रेन पर हमला न करे।

इमरान के रूस दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ता- राजनाथ सिंह

इमरान के रूस दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ता- राजनाथ सिंह

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कल यानी 23 फरवरी को रूस जाने वाले हैं। यह दो दशकों में किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की पहली रूस यात्रा होगी। इमरान खान की रूस यात्रा पर राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके रूस जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि हम बस यही चाहते हैं कि यह मसला शांतिपूर्वक निपट जाए। वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द उन्हें वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Recommended Video

    UP Election 2022:Ukraine Crisis पर क्या बोले PM Modi | PM Modi on Ukraine Crisis | वनइंडिया हिंदी
    चीन को लेकर क्या है भारत की रणनीति

    चीन को लेकर क्या है भारत की रणनीति

    चीन के मसले पर पूछे जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन से बातचीत का सिलसिला जारी है। चीन के साथ मसलों को भी हल करने की कोशिश की जा रही है। हम किसी भी सूरत में देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हम देश की एक इंच जमीन भी किसी को लेने नहीं देंगे। चीन को लेकर राहुल गांधी के बयान को झूठा करार देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल को आजाद भारत के इतिहास की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहां पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन के समय भले ही चीन ने कुछ हासिल कर लिया हो, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+