लिफ्ट में अकेली लड़की को देख लड़कों ने करना चाहा गंदा काम, कुछ सेकेंड के अंदर बदल गया नजारा

नई दिल्ली, जनवरी 04। महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं हर देश में चिंता का विषय हैं। महिलाओं के साथ लूटपाट, मारपीट, रेप और हत्या की घटनाएं आए दिन हमारे समाज में होती रहती हैं। जो समाज ऐसी घटनाओं को आए दिन देखता है, वहीं समाज महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी कहता है और देखा जाए तो आज की महिलाएं काफी सशक्त हैं। वो हर काम ऐसा कर सकती हैं, जो कि एक लड़का कर सकता है। इसी बात को साबित करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने 2 लुटेरों के छक्के छुड़ा दिए।

इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है वीडियो

इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है वीडियो

वायरल वीडियो कहां का है, इस बारे में तो अभी कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस वीडियो ने पिछले कुछ दिनों के अंदर इंटरनेट पर धमाल मचाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की लिफ्ट में पहले से मौजूद होती है। किसी फ्लोर पर ये लिफ्ट रूकती है और दो लड़के लिफ्ट के अंदर आते हैं।

10 सेकेंड में लड़की ने कर दिया लुटेरो को फ्लैट

10 सेकेंड में लड़की ने कर दिया लुटेरो को फ्लैट

बुर्का पहनी लड़की उन लड़कों के साथ लिफ्ट में खड़ी रहती है। जैसे ही 3-4 सेकेंड का टाइम गुजरता है तो वो लड़के लड़की का बैग छीनने की कोशिश करते हैं। फिर तो लड़की ने जो सेल्फ डिफेंस अपनाते हुए हाथ-पैर चलाए, उन लुटेरों के हौंसले वहीं पस्त हो गए। लड़की ने मुश्किल से 10 सेकेंड के अंदर दोनों लुटेरों को मार-मारकर वहीं ढेर कर दिया।

10 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

10 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

लुटेरों की इस कुटाई का वीडियो लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है और अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर qinanjarindrasaputri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। ये वीडियो 17 दिसंबर को इस अकाउंट से शेयर किया गया है। अभी तक वीडियो को 10 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें: बिना टोल टैक्स दिए गाड़ियों को नहीं जाने देता ये हाथी, लोगों को इमोशनल कर रहा है वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+