बिना टोल टैक्स दिए गाड़ियों को नहीं जाने देता ये हाथी, लोगों को इमोशनल कर रहा है वीडियो
नई दिल्ली, जनवरी 03। नेशनल हाईवे पर जब आप निकलते हैं तो आपको टोल टैक्स चुकाना होता है, उसके बिना आप दूसरे राज्य में नहीं जा सके। ठीक यही व्यवस्था वायरल वीडियो में नजर आ रहे इस हाथी पर लागू होती है, जो बिना 'टैक्स' के किसी गाड़ी को आगे नहीं जाने देता। जी हां, वायरल वीडियो को ट्विटर पर इसी कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "स्वीटेस्ट टोल कलेक्शन"।

क्या है वायरल वीडियो में?
दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी रोड पर चलने वाले लोगों से टोल टैक्स लेता है। टोल टैक्स के रूप में वो यात्रियों से ढेर सारे केले लेता है। इस वीडियो को एक अधिकारी ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी रोड पर खड़ा रहता है। गाड़ी में बैठा एक शख्स केले के गुच्छे लिए होता है। तभी वो केले के गुच्छे को हाथी की तरफ बढ़ाता है और हाथी एक झटके में सारे केले खा जाता है।
वीडियो को यूजर्स ने किया काफी पसंद
वायरल वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दिपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है, "Sweetest toll collection" अब तक इस वीडियो को 19 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा है। वहीं इस वीडियो पर कई यूजर्स के बहुत प्यारे कमेंट भी आए हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐसा कभी देखने को नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications