2 विजिट में 5 किलो से अधिक खाना खा जाने वाले फूड ब्लॉगर को रेस्टोरेंट ने किया बैन, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली, 20 नवंबर। फूड ब्लॉगर का काम आपने जरूर देखा होगा, जो हर जगह रेस्टोरेंट, होटल और फूड स्ट्रीटर्स के पास जाकर उनके खाने का स्वाद लेते हैं और फिर उसके बारे में दुनिया को बताते हैं। हर रेस्टोरेंट, होटल और स्ट्रीट फूड बेचने वाला शख्स चाहता है कि कोई उनके खाने का मुफ्त में प्रचार करे, बदले में उसे बस थोड़ा सा फूड टेस्ट ही तो कराना होता है, लेकिन चीन में यही काम करने वाले एक फूड ब्लॉगर को BBQ Buffet नाम के एक रेस्टोरेंट ने ब्लैकलिस्ट (प्रतिबंधित) कर दिया है। चीनी सोशल मीडिया पर ये खबर खूब ट्रेंड कर रही है।

फूड ब्लॉगर ने खुद बताई ये घटना

फूड ब्लॉगर ने खुद बताई ये घटना

दरअसल, मिस्टर कांग नाम वाले फूड ब्लॉगर को बीबीक्यू बुफेट रेस्टोरेंट से इसलिए बैन कर दिया गया है, क्योंकि वो एक विजिट के दौरान ही बहुत अधिक खाना खा जाता है। खुद कांग ने ये बात बताई है कि एक रेस्टोरेंट ने उसे इसलिए बैन कर दिया है कि वो बहुत अधिक खाना खाता है। कांग ने एक चीनी मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उसने हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा में हंडाडी सीफूड बीबीक्यू पर दो विजिट की थी। इस दौरान उसने 5.5 किलो खाना खा लिया, जिसकी वजह से उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

1.5 किलो पॉर्क और 4 किलो झींगा खा गया कांग

1.5 किलो पॉर्क और 4 किलो झींगा खा गया कांग

कांग ने बताया है कि उसने अपनी पहली विजिट पर 1.5 किलो पॉर्क (सूअर का मांस) खाया तो वहीं दूसरी विजिट पर 3.4-4 किलो तक झींगे खा लिए। कांग ने आरोप लगाया है कि रेस्टोरेंट का ये बर्ताव ऐसे लोगों के खिलाफ है, जो बहुत अधिक खाना खाते हैं। कांग का कहना है कि मैं बहुत ज्यादा खाता हूं तो इसमें मेरी क्या गलती है? मैंने अपनी विजिट के दौरान जरा सा भी खाना बर्बाद नहीं किया था। रेस्टोरेंट के मालिक ने कहा कि जब भी कंग जाता था तो उसे पैसे का नुकसान होता था।

पूरे मामले पर क्या कहना है रेस्टोरेंट मालिक का

पूरे मामले पर क्या कहना है रेस्टोरेंट मालिक का

इस पूरे मामले पर रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है, "कांग जब भी उनके रेस्टोरेंट में आया है, मुझे 100 युआन का नुकसान हुआ है। यहां तक ​​कि जब वह सोया दूध पीता है, तो वह 20 या 30 बोतल पी जाता है और पॉर्क की तो पूरे ट्रे ही खत्म कर देता है और झींगा खाते वक्त आमतौत पर वो चिमटे का इस्तेमाल करता है।" रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि वो कांग के उनके रेस्टोरेंट पर आने पर बैन लगा रहा है।

ये भी पढ़ें: Video में देखिए रियल लाइफ जलपरी! सुनहरी पूंछ के साथ पानी में बिताती है कई घंटे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+