91 साल की उम्र में भी महिला को नसीब नहीं हुआ प्यार, 23 साल के पति संग हनीमून की रात ही हो गया हादसा

कुछ समय पहले 91 साल की एक वृद्ध महिला ने 23 साल के लड़के से शादी रचाई लेकिन जब कपल हनीमून मनाने पहुंचा तो वहां एक हादसा हो गया

ब्यूनस आयर्स, 21 नवंबर। आपने अब तक प्यार के कई अजीबोगरीब कहानी-किस्से पढ़े या सुने होंगे, कहते हैं कि जब आप किसी के प्यार में पड़ जाते हैं तो अच्छे-बुरे की समझ नहीं रहती। सोशल मीडिया पर कई लव स्टोरी चर्चा में रहती है, जो दुनिया को हैरत में डाल देती है। ऐसी एक लव स्टोरी इन दिनों फिर से इंटरनेट यूजर्स के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है। कुछ समय पहले 91 साल की एक वृद्ध महिला ने 23 साल के लड़के से शादी रचाई लेकिन जब कपल हनीमून मनाने पहुंचा तो वहां एक हादसा हो गया।

पोते की उम्र के लड़के से की शादी

पोते की उम्र के लड़के से की शादी

अब आलम ये है कि लड़का खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए कोर्ट का चक्कर काट रहा है। अर्जेंटीना से सामने आई इस लव स्टोरी ने सभी को हैरान कर दिया है, आमतौर पर कपल्स के बीच ज्यादा से ज्यादा 10 साल का गैप देखा जाता है लेकिन यहां बुजुर्ग महिला ने अपने पोते के उम्र के लड़के से ही शादी कर ली। हालांकि इसके पीछे कहानी कुछ और ही है।

 दोस्त के बेटे की मदद करती थी महिला

दोस्त के बेटे की मदद करती थी महिला

दरअसल, 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला पेंशन धारक है और उसी पैसे से वह अपना गुजारा चलाती है। जिस लड़के से उसने शादी की थी वह उसकी दोस्त का ही बेटा है। दोस्त की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी ऐसे में बुजुर्ग महिला की अपने पेंशन के पैसों से उनकी मदद करती थी। उम्र अधिक होने की वजह से उसे डर था कि अगर वो नहीं रही तो पेंशन के पैसे बंद हो जाएंगे।

शादी की वजह पैसा या कुछ और?

शादी की वजह पैसा या कुछ और?

ऐसे में महिला ने दोस्त के बेटे के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया ताकि उसके ना रहने पर भी परिवार को पेंशन मिलती रहे। यह शादी प्यार में नहीं बल्कि पैसों के लिए की गई थी। महिला अपने दोस्त के बेटे की पढ़ाई में भी मदद करती थी, ऐसे में लड़का भी तैयार हो गया। हालांकि इस कहानी का जो अंत हुआ उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। पैसों के लिए की गई इस शादी से मामला पूरा उल्टा पड़ गया।

 हनीमून पर हुआ हादसा, पड़ गए लेने के देने

हनीमून पर हुआ हादसा, पड़ गए लेने के देने

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला और लड़का शादी के बाद हनीमून पर भी गए लेकिन वहां एक हादसा हो गया। बुजुर्ग महिला की हनीमून पर ही मौत हो गई। इसके बाद जब लड़के ने पेंशन के लिए क्लेम किया तो उल्टा सरकारी अधिकारियों ने उस पर धोखाधड़ी का केस ठोक दिया। अब पेंशन अधिकारियों ने लड़के पर पेंशन के लिए शादी का आरोप लगाकर उसे जेल भेजने की तैयारी कर ली है। हालांकि काफी कोशिशों के बाद लड़का जेल जाने से बच गया।

यह भी पढ़ें: Viral Video: शादी में दादी के डांस ने बांधा समां, भोजपुरी गाने पर उछल-उछल कर लगाए ठुमके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+