Viral Video: शादी में दादी के डांस ने बांधा समां, भोजपुरी गाने पर उछल-उछल कर लगाए ठुमके

नई दिल्ली, 19 नवंबर। शादियों का सीजन है और ऐसे में डीजे पर डांस न हो ऐसा हो नहीं सकता। बच्चों से लेकर बूढ़े तक शादी के मौके पर अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आते हैं, इनमें से कुछ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें शादी के मौके पर दादी एक हिट भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। दादा का जोश देश स्टेज के पास खड़ी महिलाएं भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पातीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दादी का डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दादी का डांस

सोशल मीडिया पर अब देसी दादी के नाम से वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी गाने 'तू लगावे लू जब लिपिस्टिक' दादी के डांस ने हर किसी को इंप्रेस कर लिया। वीडियो किसी शादी शादी के फंक्शन का लग रहा था और दादी के स्टेप्स इतने अच्छे हैं कि वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। पत्रकार मुस्तफा नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है।

दादी ने उछल-उछल कर किया डांस

दादी ने उछल-उछल कर किया डांस

वायरल क्लिक को अब तक 35 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका हैं, और यूजर्स दादी के डांस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लगभग 60 साल से अधिक उम्र की दादी, साड़ी पहनकर स्टेज पर उछल-उछल कर डांस किया। उनका डांस इतना क्यूट है कि अन्य महिलाएं भी उनके साथ डांस करने स्टेज पर पहुंच गईं। दादी भोजपुरी गाने की हर बीट के साथ अलग-अलग स्टेप में डांस करती हैं।

इसी तरह वायरल हुए थे 'डांसिंग अंकल'

इसी तरह वायरल हुए थे 'डांसिंग अंकल'

हालांकि वीडियो कहां का इस बात की जानकारी तो नहीं लग पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। आपको याद दिला दें कि कुछ साल पहले 'डांसिंग अंकल' के नाम से मशहूर भोपाल के संजीव श्रीवास्तव का भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था। संजीव श्रीवास्तव अब सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। अब 'डांसिंग दादी' का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: VIDEO वायरल होने के बाद इंदौर की डांसिंग गर्ल का U टर्न, अब मॉडल श्रेया कालरा ने कहा- I Am Sorry

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+