नीलगाय को जिंदा ही निगल गया विशालकाय अजगर , रेस्क्यू के लिए पहुंची वन विभाग की टीम के छूटे पसीने

नई दिल्ली, अक्टूबर 24। अजगर एक ऐसा जीव है, जो किसी जानवर को क्या इंसान तक को भी निगल जाता है। अजगर की जकड़ से निकल पाना और बच पाना बहुत ही मुश्किल है। अजगर के कहर का एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी से सामने आया है, जहां एक अजगर नीलगाय को निगल गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अजगर की जकड़ से नहीं निकल पा रही थी नीलगाय

अजगर की जकड़ से नहीं निकल पा रही थी नीलगाय

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए निरंजन दुबे नाम के एक यूजर ने लिखा है कि ये वीडियो नैनीताल जिले के हल्द्वानी का है, जहां एक अजगर नीलगाय को निगल गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी नीलगाय अजगर के पेट में जबकि आधी उसके मुंह से बाहर, जिसे अजगर लगातार खाने की कोशिश कर रहा। यहां तक आस-पास इंसानों की मौजूदगी का भी अजगर पर कोई असर नहीं हो रहा था।

फॉरेस्ट विभाग की टीम ने पहुंचकर किया रेस्क्यू

फॉरेस्ट विभाग की टीम ने पहुंचकर किया रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक, ये घटना हल्द्वानी के बजवालपुर गांव के पास की है। ये इलाका पूरी तरह से रिहायशी इलाका है। इस घटना की जानकारी फॉरेस्ट विभाग को दी गई तो विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नीलगाय के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन चलाया, लेकिन अजगर के पेट से नीलगाय को निकाल पाना मुश्किल था, इसलिए उसे वहीं छोड़ा गया है और विभाग की टीम उस अजगर की मूवमेंट पर नजर रख रही है।

अजगर की लंबाई 20 से 25 फीट

अजगर की लंबाई 20 से 25 फीट

फॉरेस्ट विभाग की टीम के फॉरेस्ट रेंजर उमेश आर्या ने बताया कि अजगर की लंबाई 20 से 25 फीट थी। वहीं गांववालों ने बताया है कि ये अजगर काफी लंबे समय से उसी इलाके में घूमता रहता है। उमेश आर्या ने बताया कि जब तक अजगर गाय को पूरी तरह से नहीं निगल लेता, तब तक उसे कहीं शिफ्ट करना ठीक नहीं, इसलिए उसे इसी जगह पर छोड़ा गया है। साथ ही, उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: महिला के कान से आ रही थी अजीब आवाज, डॉक्टर ने कैमरे से देखा तो रह गया दंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+