महिला के कान से आ रही थी अजीब आवाज, डॉक्टर ने कैमरे से देखा तो रह गया दंग
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: दुनियाभर से आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं, जो दूसरे लोगों को अलर्ट रहने की नसीहत देती है। दरअसल, हाल ही में एक महिला के कान से जिंदा मकड़ी मिली है। महिला को अपने कान में बेचैनी महससू हो रही थी, जिसके बाद उसने अपना कान डॉक्टर को दिखाने का फैसला किया, जब डॉक्टर ने कैमरे की मदद से महिला के कान के अंदर झांका तो वो हैरान रह गया।

महिला के कान के अंदर जिंदा मकड़ी
दरअसल, महिला को अपने कान के अंदर कुछ अजीब सी आवाज और बेचैनी महसूस हो रही थी। इससे परेशान महिला डॉक्टर के पास गई तो खुद डॉक्टर चौंक गए। डॉक्टर को महिला के कान के अंदर जिंदा मकड़ी मिली, डॉक्टर ने जब महिला के कान के अंदर कैमरा रखा तो मकड़ी लेंस की ओर रेंगते हुए नजदीक आ रही थी।

8 पैर वाली मकड़ी देखकर डॉक्टर हैरान
शुरुआत में ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर को लगा कि यह कोई नॉर्मल का इंफेक्शन होगा, लेकिन जैसे ही उसने मरीज के कान में माइक्रो कैमरा डाला तो उसके भी होश उड़ गए। मकड़ी काफी बड़ी थी और उसने कान के अंदर जाला बनाने का काम भी शुरू कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो मकड़ी छोटी नहीं थी, उसके 8 पैर थे और वह कान के अंदर रेंग-रेंग कर महिला को परेशान कर रही थी।

चीन के हुनान प्रांत का मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरा मामला चीन के हुनान प्रांत के झूझोउ शहर का है। यी नाम की महिला के कान से मकड़ी मिलने के बाद डॉक्टर्स ने इलेक्ट्रिक ओटोस्कोप की मदद से मकड़ी को महिला के कान से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद मरीज ने राहत की सांस ली। बता दें कि इससे पहले 2019 में एक अन्य चीनी व्यक्ति के कान में खुजली की शिकायत की थी, जिसकी जांच में कान के अंदर एक जीवित मकड़ी मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications