13 साल के साईं सुधीर ने फतह की नेपाल की काला पत्थर चोटी, दोस्तों संग फहराया तिरंगा
नई दिल्ली, जून 01। एवरेस्ट की चोटियों को फतह करने का सपना कई लोग देखते हैं, लेकिन क्या आप यकीन कर पाएंगे कि 13 साल की उम्र में एक लड़के ने इस सपने को ना केवल देखा बल्कि उसे पूरा भी कर लिया है। जी हां, 13 साल के साईं सुधीर कावड़े ने तेंनजिंग हिलेरी एवरेस्ट मैराथान को विजेता के रूप में समाप्त किया है। यह मैराथान 29 मई को समाप्त हुई थी। पुणे के रहने वाले साईं सुधीर ने 28 मई को नेपाल के काला पत्थर पर चढ़ाई की, जो कि 5644.5 मीटर की ऊंचाई पर है।

काला पत्थर पर जाकर फहराया तिरंगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साईं सुधीर 27 मई को 5364 मीटर की ऊंचाई पर एवरेस्ट कैंप पहुंचे थे। यहां से उन्होंने काला पत्थर की चढ़ाई शुरू की। 28 तारीख को उन्होंने इसे फतह कर लिया और वहां पर तिरंगा फहराया। साईं सुधीर इस मैराथान को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं। आपको बता दें कि इस मैराथान में 45 देशों ने हिस्सा लिया था।
दो महान पर्वतारोहियों की याद में आयोजित होती है यह मैराथान
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 मई 1953 को महान पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे और सर एडमंड हिलेरी ने इस एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। तभी से उनकी याद में हर साल इस मैराथान का आयोजन किया जाता है। इस चढ़ाई को सबसे हाईएस्ट और सबसे कठिन माना जाता है, इसीलिए इस मैराथान को सबसे कठिन मैराथान भी बताते हैं।
पुणे के रहने वाले साईं सुधीर कावड़े भारती विद्यापीठ स्कूल से पढ़े हैं और उन्हें बचपन से ही माउंट क्लाइंबिंग का शौक रहा है। वो अब तक स्टोक कांगरी चोटी, अफ्रीका में किलिमंजारो चोटी और यूरोप में एल्ब्रस चोटी पर चढ़ चुके हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications