CG News: बिलासपुर में खौफनाक हत्याकांड, पत्नी के टुकड़े करके टंकी में रखा, पुलिस की जांच में खुला राज
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने एक खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक ने चरित्र शक के बाद अपनी पत्नी हत्या करके उसकी लाश के टुकड़े कर दिए।
Bilaspur News: देश में ऐसे कई हत्याकांड देखे गए हैं,जिसमे वारदात को अंजाम देने वाले शख्स ने लाश के कई टुकड़े किये हों। श्रद्धा- आफताब केस, अंकिता हत्याकांड से लेकर ऐसे कई अन्य मामलों में हाल ही में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऐसी ही एक सामने आई है,जिसमे एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसकी लाश के टुकड़े करके पानी की टंकी छुपा दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के उसलापुर क्षेत्र में पुलिस की टीम एक घर में चोरी का सामान खोज रही थी,तभी वहां स्थित पानी की टंकी से तेज गंध आई। पुलिस वालों ने जब टंकी में झांककर देखा, तो उन्हें प्लास्टिक से लिपटा हुआ दिखाई दिया। जब उस प्लास्टिक को बाहर निकालकर देखा गया,तो उसमे पांच टुकड़ों में एक महिला के शव मिला। पुलिस ने जब वहां रहने वाले युवक से कड़ाई से पूछताछ की,तब उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। बहराहल पुलिस ने जरुरी प्रकिया पूरी करके आरोपी को हिरासत में लिया है।
दरअसल एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को टिप मिली थी कि तखतपुर का पवन सिंह ठाकुर उसलापुर में किराए के मकान में रह रहा है,वह पूर्व में चोरी की वारदात में शामिल रहा है और उसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर जवानों ने उसे अपनी कस्डटी में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके उसलापुर स्थित किराए के मकान में जाकर जांच की,तब हत्या का मामला खुला।
Recommended Video
पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि 2 माह पूर्व उसने अपनी पत्नी सीता साहू की हत्या करके शव को टंकी में डाल दिया था। उसने पुलिस को बताया कि मृतक युवती सीता साहू से प्रेम विवाह करने के बाद उसलापुर में किराए के मकान में रह रहा था,लेकिन उसे अपनी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी कारण बीच विवाद होते रहता था। इसी वजह से युवक ने अपनी पत्नी की जान ले ली। मकान की छत रखी पानी की टंकी से महिला की लाश मिलने के बाद मोहल्ले में खौफ का माहौल है। पुलिस को पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि युवक कोई बेरोजगार था और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त था।












Click it and Unblock the Notifications