Anurag Basu ने छुए सीनियर फिल्ममेकर के पैर, देखिये, Raipur आर्ट लिटरेचर एंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल के यादगार पल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित रायपुर आर्ट लिटरेचर एंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल दो दिनों तक चला। 14 और 15 अक्टूबर को हुए इस कार्यक्रम के दौरान कई ऐसे नज़ारे देखने मिले जिसने इस आयोजन को बेहद खास बना दिया
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित रायपुर आर्ट लिटरेचर एंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल दो दिनों तक चला। 14 और 15 अक्टूबर को हुए इस कार्यक्रम के दौरान कई ऐसे नज़ारे देखने मिले जिसने इस आयोजन को बेहद खास बना दिया। कार्यक्रम की संयोजक प्रीति उपाध्याय ने बताया कि हमने पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया था,हमे उम्मीद नहीं थी,पहली ही बार में यह इतना सफल आयोजन साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है,कि अगली बार इससे भी बेहतर माहौल रायपुर वालों को दे सकें।

जुटी मशहूर हस्तियां
"रायपुर आर्ट्, लिट्ररेचर एंड फ़िल्म फेस्टिवल" के दौरान होने वाले पैनल डिस्कशन और वर्कशॉप में शामिल होने वालों में पद्मभूषण और पद्मश्रीतीजन बाई, प्रहलाद टिपानिया, पद्मश्री , चेतन भगत , विजय विक्रम सिंह, सत्य व्यास, सुनील तिवारी, अपूर्व धर बड़गियां, नेहा श्रीवास्तव, श्रद्धा थवाईत तथा छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत और फ़िल्म क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम के प्रथम दिन छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

अनुराग बसु ने किया संतोष जैन का किया चरण स्पर्श
छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति विभाग तथा टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से आयोजित "रायपुर आर्ट लिटरेचर एंड फ़ेस्टिवल" में उस समय कई भावुक पल भी आये। जब प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक अनुराग बासु ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 21 कलाकारों का सम्मान किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ फिल्म अभिनेता निर्माता और निर्देशक संतोष जैन को सम्मानित करते समय अनुराग बसु ने उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया। इस पल को लोगों ने अपनी मोबाइल फोन में कैद कर लिया। इस दौरान संतोष जैन भी बेहद भावुक नजर आए। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने केवल इतना कहा कि आयोजन के लिए प्रीति उपाध्याय को साधुवाद, अभिभूत हूं, निशब्द हूं।

अनुराग बासु ने इन 21 कलाकारों का किया सम्मान
1. संतोष जैन2 मनोज वर्मा 3.रॉकी दासवानी 4.अलीम बंसी 5.राजकुमार सोनी 6 सतीश जैन 7 सुनील सोनी8.अलका चंद्राकर 9 कैप्टन नीरज विक्रम 10.आकाश सोनी11 तुलेंद्र पटेल 12.संजय महानंद 13. पुष्पेंद्र सिंह 14.प्रदीप शर्मा 15 उर्वशी साहू 16.उपासना वैष्णव 17. तोरण राजपूत 18. प्रबोध रंजन साहू 19. विष्णु मंडल 20. काजल सोनबेर 21लक्ष्मण चौहान. सम्मान के पूर्व दर्शक उस समय चकित रह गए जब उन्हें पता चला कि अनुराग बासु एक कैप लगाए चुपचाप पीछे बैठ कर 1 घंटे से फिल्मों की स्क्रीनिंग देख रहे हैं।

चेतन भगत को भाया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक,स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना से खुश
रायपुर लिटरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन मशहूर लेखक चेतन भगत के साथ आयोजक प्रीति उपाध्यय और वरिष्ठ पत्रकार संदीप अखिल परिचर्चा में शामिल हुए। परिचर्चा के दौरान चेतन भगत ने साहित्य और सिनेमा पर काफी विस्तार से कई बातें कहीं। इसके अलावा उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि रायपुर पहुंचने पर उन्होंने छत्तीसगढियां ओलंपिक के रंग देखे,जहां बच्चों को पारंपरिक खेलों के प्रति रुझान देखकर बहुत ख़ुशी हुई।

रायपुर वालों ने बिग बॉस को देखा,कहा अभी तक सिर्फ सुना था
मशहूर टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस में आवाज़ देने वाले स्वर कलाकार और अभिनेता विजय विक्रम सिंह भी इस आयोजन का हिस्सा बने। उन्होंने नवोदित फिल्म डायरेक्टर रुनझुन जैन , यूट्यूबर ,फ़ूड ब्लॉगर कीर्ति शर्मा के साथ परिचर्चा में हिस्सा लिया। परिचर्चा के दौरान विजय विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने 29 साल की उम्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर अपना करियर शुरू किया। आगे चलकर रंगमंच से जुड़े और अब अभियान भी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े छात्र छात्रों से सवाल जवाब के दौरान बताया कि वॉइस ओवर का क्षेत्र असीमित संभावाओं से भरा हुआ है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बिग बॉस की तरह आवाज़ निकालकर सुनाई। यह सुनकर ऑडियंस बेहद खुश हो नजर आई।

फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हुई फिल्मों की स्क्रीनिंग
कार्यक्रम की संयोजक प्रीति उपाध्याय ने बतलाया कि 15 अक्टूबर की सुबह 10 बजे रायपुर आर्ट लिटरेचर एंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राजकुमार सोनी द्वारा शहीद शंकर गुहा नियोगी के जीवन पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री से हुई जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। वहीं रुनझुन जैन के निर्देशन तथा मनोज वर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई लघु फ़िल्म "पिचकारी"दर्शकों की तालियां तथा आंखों में आंसूं लाने में सफल रही।युवा निर्देशक रुनझुन जैन ने दर्शकों के उत्सुकता भरे प्रश्नों का जवाब बड़े ही आत्मविश्वास के साथ दिया।
उज्वल दीपक द्वारा प्रोड्यूस की गई हिंदी भाषा की मिस्ट्री फ़िल्म "माय क्लाइंट्स वाइफ" को भी दर्शकों ने पसंद किया। फ़िल्म के बाद गौरव गिरजा शुक्ला के साथ हुई चर्चा में उज्वल ने बताया कि वह बचपन में अल्फ्रेड हिचकॉक की फिल्मों से प्रभावित रहे हैं और इस फ़िल्म में उसका प्रभाव है। उज्वल ने बतलाया कि फ़िल्म की आउटडोर शूटिंग रायपुर में हुई है तथा इंडोर शूटिंग को मुंबई में सम्पन्न कराया गया था।
भिलाई में रहने वाले प्रोड्यूसर डायरेक्टर नीरज ग्वाल की फ़िल्म "फोर सम" का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में किया जाता रहा है ये पहला मौका था जब इसकी स्क्रीनिंग रायपुर आर्ट लिटरेचर एंड फ़िल्म फेस्टिवल में की गयी" युवाओं में नशे का क्या दुष्प्रभाव औऱ दुष्परिणाम हो सकता है ये फ़िल्म इस पर आधारित थी।इस फ़िल्म को युवा दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

लोगों ने देखी महुं कुंवारा, क्रमशः और चमन बहार
छत्तीसगढ़ी भाषा की महुं कुंवारा तहुँ कुंवारी फ़िल्म को दर्शकों ने बेहद सराहा। विजय विक्रम इसकी स्क्रीनिंग के लिए विशेष रूप से मुम्बई से पधारे थे। फ़िल्म के उपरांत निर्देशक मनोज वर्मा और रॉकी दासवानी ने फ़िल्म से जुड़े कई रोचक किस्से दर्शकों से साझा किए।अजीत सिंह राठौड़ की साउंड डिज़ाइनिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शार्ट फ़िल्म "क्रमशः" दर्शकों की तालियां बटोरने में सफल रही। इसके अलावा निर्देशक और लेखक अपूर्व धर बड़गियां की फ़िल्म चमन बहार को देखने दर्शक देर रात तक बैठे रहे। अपूर्व ने बतलाया कि प्रदेश के लोरमी की पृष्ठभूमि बतला कर बनाई गई इस फ़िल्म की अधिकांश शूटिंग नवा रायपुर के एक सरकारी ऑफिस को घर दिखा कर की गई थी।

संत कबीरदास को किया गया याद, लोगों ने सुना बांसगीत
फिल्म और साहित्य से जुड़े इस अनूठे कार्यक्रम की सबसे खास बात संत कबीरदास पर आधारित गोष्ठी रही। इस गोष्टी में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कबीर शोध पीठ के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला और पद्मश्री प्रहलाद टिपानियाँ ,वरिष्ठ पत्रकार संजीव गुप्ता और त्रयम्बक शर्मा भी शामिल हुए। सभी विद्वानों ने संत कबीरदास जी के उपदेशों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा रायपुर लिटरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल के दौरान मशहूर बांस गीत कलाकार संजय सेन ने अपने समूह के साथ प्रस्तुति दी,जिसे काफी पसंद किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक प्रीति उपाध्याय ने किया धन्यवाद भाषण
कार्यक्रम की संयोजक प्रीति उपाध्याय ने विशेष रूप से धन्यवाद प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया।उन्होंने कहा की इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन और प्रेरणा उनके आशीर्वाद के बिना संभव नहीं थी।प्रीति ने छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति विभाग तथा टूरिज़म बोर्ड का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही प्रीति ने कार्यक्रम के अन्य प्रायोजकों का भी आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें Bigg Boss चाहते हैं कि यह Interview देखे,पढ़ें, मिलिए आवाज़ के बिग बॉस
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications