Deshnok: देश में करणी माता का इकलौता ऐसा मंदिर जहां रहते हैं 20 हजार चूहे, जानिए चूहों वाली देवी के बारे में

बीकानेर। इन दिनों देश में नवरात्रि की धूम है। जगह-जगह दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन हे रहे हैं। घर-घर में भी लोग माता की भक्ति में लीन हैं। 29 सितंबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि 2019 में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना के बीच आपको चूहों वाली देवी के बारे में जानना है तो राजस्थान के बीकानेर जिला मुख्यालय से महज 30 किलोमीटर दूर स्थित देशनोक कस्बे में आ जाईए।

नवरात्रि में उमड़ता श्रद्धा का सैलाब

नवरात्रि में उमड़ता श्रद्धा का सैलाब

देशनोक में विश्व प्रसिद्ध देशनोक करणी माता का मंदिर स्थित है। नवरात्रि 2019 के मौके पर यहां पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा हुआ है। श्रद्धालु मां के दरबार में धोक लगाने पहुंच रहे हैं। देशनोक करणी माता का मंदिर संभवतया देश का ऐसा इकलौता मंदिर है जहां पर करीब 20,000 चूहे भी रहते हैं। ऐसे में मंदिर को चूहों वाली देवी का मंदिर कहा जाता है। यहां सफेद चूहे भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं, जिन्हें मां करणी का वाहक माना है।

सफेद चूहों के दर्शन शुभ

सफेद चूहों के दर्शन शुभ

देशनोक करण माता मंदिर के सफेद चूहों को लेकर श्रद्धालुओं में बड़ी आस्था है। श्रद्धालु मंदिर परिसर में सफेद चूहों के दर्शन को शुभ मानते है। इस मंदिर के चूहों की एक विशेषता और भी है कि मंदिर में सुबह ओर शाम होने वाली आरती के दौरान बड़ी संख्या में चूहें मंदिर परिसर में दिखाई देते हैं। यहां रहने वाले चूहों को काबा कहा जाता है। श्रद्धालु मां करणी के साथ-साथ इन चूहों के भी प्रसाद चढ़ाते हैं।

करणी माता मंदिर का इतिहास

करणी माता मंदिर का इतिहास

देशनोक की करणी माता बीकानेर राजघराने की कुलदेवी हैं। करणी माता के वर्तमान मंदिर का निर्माण बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह ने करवाया था। इस मंदिर में चूहों के अलावा संगमरमर के मुख्य द्वार पर की गई उत्कृष्ट कारीगरी, मुख्य द्वार पर लगे चांदी के बड़े-बड़े किवाड़, माता के सोने के छत्र और चूहों के प्रसाद के लिए रखी चांदी की बहुत बड़ी परात भी मुख्य आकर्षण है।

यहां माता ने की थी अपने इष्ट की पूजा

यहां माता ने की थी अपने इष्ट की पूजा

श्रद्धालुओं का मत है कि करणी देवी साक्षात मां जगदम्बा की अवतार थीं। अब से लगभग साढ़े छह सौ वर्ष पूर्व जिस स्थान पर यह भव्य मंदिर है, वहां एक गुफा में रहकर मां अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना किया करती थीं। यह गुफा आज भी मंदिर परिसर में स्थित है। मां के ज्योर्तिलीन होने पर उनकी इच्छानुसार उनकी मूर्ति की इस गुफा में स्थापना की गई। बताते हैं कि मां करणी के आशीर्वाद से ही बीकानेर और जोधपुर राज्य की स्थापना हुई थी।

चूहों की धमाचौकड़ी देख रह जाते हैं दंग

चूहों की धमाचौकड़ी देख रह जाते हैं दंग

संगमरमर से बने मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। मुख्य दरवाजा पार कर मंदिर के अंदर पहुंचते ही चूहों की धमाचौकड़ी देख मन दंग रह जाता है। चूहों की बहुतायत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पैदल चलने के लिए अपना अगला कदम उठाकर नहीं, बल्कि जमीन पर घसीटते हुए आगे रखना होता है। लोग इसी तरह कदमों को घसीटते हुए करणी मां की मूर्ति के सामने पहुंचते हैं।

कैसे पहुंचे देशनोक

कैसे पहुंचे देशनोक

देशनोक करणी माता मंदिर तक पहुंचने के लिए बीकानेर से बस, जीप व टैक्सियां आसानी से मिल जाती हैं। बीकानेर-जोधपुर रेल मार्ग पर स्थित देशनोक रेलवे स्टेशन के पास ही हैं।

Navratri 2019: युद्ध देवी के नाम से जानी जाती हैं तनोट माता, 1965 की जंग में पाक सेना को दिखाया चमत्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+