Bihar: 'आप अमित शाह के संपर्क में हैं, BJP से लड़ना चाहते लोकसभा चुनाव', RJD MLC पर बरसे नीतीश कुमार, Video
Nitish Kumar on RJD MLC: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को महागठबंधन की बैठक हुई। यह बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। महागठबंधन की बैठक पर कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह से बीजेपी के संपर्क में रहने की बात पूछी है।
कांग्रेस नेता ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने सुनील कुमार से पूछा कि क्या आप बीजेपी के संपर्क में हैं? उन्होंने अमित शाह से मुलाकात क्यों की? उन्होंने उनसे यह भी पूछा कि क्या वह अमित शाह के संपर्क में हैं? मुख्यमंत्री ने सुनील कुमार से कहा कि अगर वह बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो जा सकते हैं।

वहीं, राजद नेता सुनील कुमार सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सहकारिता मंत्री हैं। वह एक सरकारी कार्यक्रम में आये थे, मैं बोर्ड में निदेशक हूं तो उनसे मुलाकात हुई थी। पहली सहकारी कांग्रेस 1 जुलाई को हुई थी, जिसमें पीएम मोदी और अमित शाह आए थे और मैंने वह तस्वीर अपने पेज पर डाली थी।
ऐसा नहीं है कि हम कोई निजी मुलाकात कर रहे हैं। मीडिया इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझ पर बीजेपी के संपर्क में होने का आरोप लगाया जा रहा है। मेरी ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। मैं लालू यादव के साथ था, हूं और आगे भी रहूंगा।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी जोरों से चल रही है। नीतीश कुमार लगातार बैठकें कर रहे हैं। वे पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी एकता के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर हाल ही में पटना में विपक्षी एकता की बैठक भी हुई थी। जिसमें तमाम विपक्षी पार्टियां शामिल हुी थीं।
यह भी पढ़ें- Loksabha Election 2024: नीतीश कुमार के बाद अब पटना में सियासी ताकत का एहसास कराएंगे ओम प्रकाश राजभर












Click it and Unblock the Notifications