बच्ची से की छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

आगरा। यूपी के आगरा में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवक को बच्ची से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। बच्ची की शिकायत पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को खम्भे से बांधकर जमकर पीटा। मौके पर आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना सोशल मीडियर पर वायरल कर दिया है।

man is beaten by the public who tried to molest a girl see video

जानकारी के अनुसार मामला आगरा के थाना एत्माउद्दौला के एक गांव का है, जहां सात वर्षीय बच्ची अपने घर के पास की दुकान पर टॉफी खरीदने गयी थी। दुकान पर गुटखा खरीदने आये युवक नेमीचंद ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। युवक की हरकतों से बच्ची डरकर भाग गई और घर पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामले का पता चलते ही बच्ची की माँ और आस पड़ोस के लोगों ने नेमीचंद को दुकान से पकड़ लिया और दौड़ा-दौड़ा कर उसकी जमकर पिटाई की।

man is beaten by the public who tried to molest a girl see video

लोगों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने नेमीचंद को खम्भे से बांध कर भी पीटा और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडियर पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपी खुद को रो रोकर निर्दोष बता रहा है। पर लोग तब भी उसकी पिटाई कर रहे हैं। घटना की सूचना पर मौके पर आई एत्माउद्दौला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 354 में उसे जेल भेज दिया है। नेमीचंद की पिटाई करने वालो को पुलिस चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

ये भी पढ़े- बिहार में RTI कार्यकर्ता और उसके साथी की गोली मारकर ह्त्या

छत्ता आगरा के सीओ रितेश सिंह का कहना है कि प्रकरण में मुकदमा पंजिकृत कर के कार्रवाई की जा रही है, जैसे ही सूचना मिली वहां पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। जिन लोगों ने उसके साथ मारपीट की उनको भी चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें- धोखाधड़ी के आरोप में जा सकती है भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर की डीएसपी की नौकरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+