Kanishk Narayan कौन? मुजफ्फरपुर का लड़का बना ब्रिटेन सरकार में AI मंत्री, 20 साल बाद लौटे जन्मभूमि
Kanishk Narayan UK AI Minister: बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले कनिष्क नारायण आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ब्रिटेन (UK) के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री के रूप में 20 साल बाद जब कनिष्क अपनी जन्मभूमि लौटे, तो पटना से मुजफ्फरपुर तक 'बिहार के लाल' का भव्य स्वागत हुआ।
शनिवार को उन्होंने पटना में राज्यसभा सांसद और JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की और बिहार की बदलती तस्वीर देख भावुक हो गए।

British MP from Bihar: मुजफ्फरपुर के दामूचक से लंदन का सफर
कनिष्क नारायण का जन्म मुजफ्फरपुर जिले के दामूचक (सोधों हाउस) में हुआ था। उनकी शुरुआती यादें इसी मिट्टी से जुड़ी हैं। महज 12 साल की उम्र में उनका परिवार वेल्स (UK) चला गया था। वहां के शुरुआती दिन काफी संघर्षपूर्ण थे, संसाधनों की कमी के बावजूद कनिष्क ने कभी हार नहीं मानी। 20 साल बाद जब वे मंत्री बनकर अपनी जन्मभूमि लौटे, तो उन्होंने पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने साफ कहा कि बिहार की मिट्टी की महक आज भी उनके जहन में बसी हुई है।
ये भी पढ़ें: Maithili Thakur Viral Speech: विधानसभा में गरजीं मैथिली ठाकुर,लालू यादव को बताया धृतराष्ट्र,तेजस्वी 'दुर्योधन'
Kanishk Narayan Muzaffarpur Bihar: नेहरू वाले स्कूल से ऑक्सफोर्ड तक की पढ़ाई
कनिष्क की शिक्षा की कहानी किसी को भी प्रेरित कर सकती है। उन्होंने ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित ईटन कॉलेज से पढ़ाई की, जहां भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी शिक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। स्कॉलरशिप के दम पर दुनिया के टॉप संस्थानों में पढ़ना उनके टैलेंट का प्रमाण है। आज वे अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि से आने वाले वेल्स के पहले सांसद और ब्रिटिश कैबिनेट के अहम सदस्य हैं।
UK Minister visit Patna: बिहार में 'AI' और निवेश की नई उम्मीद
पटना में राज्यसभा सांसद और JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ हुई शिष्टाचार मुलाकात में बिहार के भविष्य पर गहन चर्चा हुई। कनिष्क ने बिहार में हुए बुनियादी ढांचे के विकास और बिजली-सड़क की बेहतर स्थिति की जमकर तारीफ की। उनका मानना है कि बिहार अब केवल मजदूरों का प्रदेश नहीं रहा, बल्कि यह AI और टेक्नोलॉजी का ग्लोबल हब बनने की क्षमता रखता है। इस मुलाकात ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ब्रिटेन और बिहार के बीच तकनीकी निवेश के नए दरवाजे खुल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Rajya Sabha Election: नितिन नबीन, रीना पासवान, उपेंद्र कुशवाहा या पवन सिंह? राज्यसभा की रेस में कौन आगे
SKJ लॉ कॉलेज में देंगे 'डिजिटल' मंत्र
कनिष्क नारायण मुजफ्फरपुर के एसकेजे (SKJ) लॉ कॉलेज में शनिवार को "डिजिटल भविष्य को सुरक्षित करना और AI नवाचार" विषय पर व्याख्यान देंगे। कॉलेज प्रबंधन और उनके चाचा जयंत कुमार ने उनके स्वागत की खास तैयारी की है। इस कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह और विधायक समृद्ध वर्मा भी मौजूद रहेंगे। कनिष्क यहां युवाओं को बताएंगे कि कैसे तकनीक के जरिए दुनिया को बदला जा सकता है और साइबर खतरों से निपटा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications