'किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल में डालेंगे', बिहार में RJD पर बरसे राजनाथ सिंह

Rajnath Singh on RJD: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार बहुत तेजी से चल रहा है। इस बीच रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के बांका में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आरजेडी का अहंकार इस हद तक बढ़ गया है कि वे कहते हैं हमारी सरकार बन जाएगी तो पीएम मोदी को जेल में डाल देंगे। राजनाथ सिंह ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल में डालेंगे।

RJD

'आप मोदी जी पर कैसे भ्रष्टाचार के आरोप लगाएंगे'

Recommended Video

      'किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल में डालेंगे', बिहार में RJD पर बरसे राजनाथ सिंह

      उन्होंने कहा कि जो खुद जेल में हों या बेल में हों, वो गिरफ्तार करेंगे। वो सिर्फ अपनों को बचाने की कोशिश करेंगे। जिन्होंने सारी जिंदगी देश के लिए खपा दी। परिवार जिसने नहीं बसाया। बूढ़ी मां की आजीवन सेवा करते रहे। उस व्यक्ति को उठाकर आप जेल में देंगे। उन्होंने कहा कि किसके लिए वो व्यक्ति कमाएगा। कैसे उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाएंगे।

      'लालटेन का युग जा चुका, अब LED का युग है'

      राजनाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों ने कहा था कि 10 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे। मैं नौजवानों से पूछना चाहता हूं क्या आपको नौकरी मिली? जनता की आंखों में धूल झोंककर इन्होंने जनता का समर्थन हासिल किया है। मैं बताना चाहता हूं कि लालटेन का युग जा चुका है, अभी LED का युग आ चुका है।

      'पीएम मोदी ने बढ़ाई भारत की शक्ति'

      रक्षा मंत्री ने कहा कि कतर में कुछ कंपनियों में काम करने वाले हमारे सेवानिवृत्त नौसेना दिग्गजों को मौत की सजा दी गई। पीएम मोदी ने कतर के पीएम से बात की और 2-3 दिनों के भीतर उनकी सजा को पलट दिया गया। सेवानिवृत्त नौसेना दिग्गज भारत वापस आ गए। यह भारत की शक्ति है।

      यह भी पढ़ें- बिहार के विकास के लिए भाजपा संकल्प पत्र में नहीं है कुछ मोदी की गारंटी, राजग कैसे जीतेगा प्रदेश की 40 सीटें?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+