बिहार: 'हम जुमला पार्टी नहीं हैं, जो कहते हैं वो करते हैं', नौकरियों को लेकर नीतीश के ऐलान पर बोले तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश के युवओं को रोज़गार दिलाने के लिए हम लोग नए रोज़गार पैदा करने का भी काम करेंगे। आज हम लोगों ने जो वादा किया है उसे पूरा कर रहे हैं। इसी बात से ही रोज़गार पर चर्चा हो रही है।

पटना, 15 अगस्त 2022। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जनता से किए वादों को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। तेजस्वी यादव मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हम लोग सच्चे समाजवादी हैं और जो कहते हैं उस पर अमल करते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग 'जुमला पार्टी' पार्टी नहीं हैं। बिहार में पैमाना तय करते हुए हम लोगों ने मिसाल पेश की है। इससे पूरे देश में हम लोगों ने गहरा संदेश दिया है। अब हमारा पैमाना पूरे देश में असली मुद्दा बन रहा है।

Recommended Video

    CM Nitish Kumar के बाद रोजगार को लेकर फिर क्या बोले Tejashwi Yadav ?| वनइंडिया हिन्दी | *Politics
    tejashwi yadav

    भाजपा पर तेजस्वी ने साधा निशाना

    उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में हर पहलुओं पर काम किया जा रहा है। गांधी मैदान से आज आज़ादी के दिन घोषणा नहीं हुई बल्कि मुद्दों पर मुहर लगी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रदेश के सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि 10 लाख नौकरियों को बढ़ाकर 20 लाख किया जाएगा। बिहार के युवाओं के लिए नए रोज़गार के अवसर भी तलाशे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग जनता से किए अपने वादे पूरे कर रहे हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है अब मुद्दे (रोज़गार) पर चर्चा हो रही है। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने दो साल बर्बाद कर दिया, नहीं तो नौजवानों को रोज़गार मिला होता ।

    रोजगार पर चर्चा होना उपलब्धी- तेजस्वी

    तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश के युवओं को रोज़गार दिलाने के लिए हम लोग नए रोज़गार पैदा करने का भी काम करेंगे। आज हम लोगों ने जो वादा किया है उसे पूरा कर रहे हैं। इसी बात से ही रोज़गार पर चर्चा हो रही है। वहीं उन्होंने कहा कि मैं पहले से ही कह रहा था कि हम जनता से किए वादा पूरा करेंगे, भारतीय जनता पार्टी कहेगी कि क्या मज़ाक हो रहा है कि मुफ्त में बांटे जा रहे हैं। हम युवाओं को रोज़गार दे रहे हैं। हमारे लिए यह उपलब्धि है कि रोजगार पर चर्चे हो रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: बिहार में सरकार गंवाने के बाद NDA को लगने वाला है एक और झटका, 3 सांसद छोड़ सकते हैं साथ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+