बिहार में सरकार गंवाने के बाद NDA को लगने वाला है एक और झटका, 3 सांसद छोड़ सकते हैं साथ

पटना, 13 अगस्त। बिहार में सरकार से बाहर होने के बाद अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल सत्ता से बाहर होते ही एनडीए के तीन सांसदों ने पाला बदलने की तैयारी कर ली है। ऐसी चर्चा है कि ये तीनों सांसद जल्द ही महागठबंधन वाले गुट में शामिल हो सकते हैं। अगर तीनों सांसद ऐसा करते हैं तो हाल ही में नीतीश कुमार के बीजेपी से नाता तोड़कर राजद के साथ सरकार बना लेने के बाद दूसरा बड़ा झटका होगा।

Modi-Shah-Nadda

रिपोर्ट के अनुसार तीनों सांसद एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के हैं। जानकारी के मुताबिक जो तीन सांसद एनडीए से निकलकर नीतीश और तेजस्वी के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन देने पर विचार कर रहे हैं उनमें वैशाली की सांसद वीणा देवी, खगड़िया के महबूब अली कैसर और नवादा सांसद चंदन सिंह का नाम है।

Recommended Video

      Bihar मंत्रिमंडल विस्तार में कैसी रहेगी Lalu Yadav की भूमिका ? | वनइंडिया हिन्दी |*Politics

      ये तीनों सांसद लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के हैं। लोजपा में टूट के बाद पार्टी चिराग पासवान और पशुपति पारस के गुटों में बंट गई थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी के 6 सांसद जीते थे जिनमें से 5 सांसद पारस के साथ चले आए जबकि दूसरे गुट में चिराग पासवान अकेले हैं। पांच सांसदों के साथ पारस ने केंद्र की एनडीए सरकार को समर्थन जारी रखा और केंद्र में मंत्री बनें।

      पारस गुट के तीन सांसद अगर चले जाते हैं तो अब पशुपति पारस और उनके बेटे प्रिंस राज के रूप में दो सांसद ही रह जाएंगे। पशुपति पारस पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह एनडीए के साथ रहेंगे। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि ये तीनों सांसद महागठबंधन में शामिल होंगे या फिर बाहर से समर्थन देंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+