Tejashwi Yadav की मुश्किलें Vote Adhikar Yatra से बढ़ी! कांग्रेस बढ़ाएगी अपनी बार्गेनिंग पावर?
Vote Adhikar Yatra: बिहार में वोट अधिकार यात्रा का समापन हो चुका है और विपक्षी गठबंधन के कार्यकर्ता यात्रा की सफलता से उत्साहित हैं। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और राहुल गांधी की सीएम पद के लिए उम्मीदवारी पर चुप्पी ने आरजेडी (RJD) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की मुश्किल जरूर बढ़ा दी है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुनाव से पहले जिस उत्साह और एकजुटता की जरूरत थी, उसे वोट अधिकार यात्रा ने दी है। इससे अब कांग्रेस की गठबंधन में बार्गेनिंग पावर पहले से बढ़ गई है।
महागठबंधन में आरजेडी इस बार कांग्रेस को 50 सीटें ही देने के लिए तैयार थी। कांग्रेस के कोटे की सीट दूसरे छोटे दलों में बांटने की योजना थी। हालांकि, वोट अधिकार यात्रा ने माहौल थोड़ा बदल दिया है। राहुल गांधी के सीएम उम्मीदवार पर चुप्पी और यात्रा की सफलता को जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इसका इस्तेमाल अब सीट शेयरिंग में अपनी बार्गेनिंग बढ़ाने के लिए करेगी।

Tejashwi Yadav के लिए राहुल की चुप्पी के क्या हैं मायने?
तेजस्वी यादव अब तक कई बार खुद को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बता चुके हैं और अखिलेश यादव ने भी उनका समर्थन किया है। हालांकि, इसके बावजूद भी राहुल गांधी ने खुले तौर पर कभी उनका नाम नहीं लिया है। राहुल गांधी की इस चुप्पी को रणनीतिक माना जा रहा है। कांग्रेस महागठबंधन में सम्मानजनक सीट शेयरिंग चाहती है और वोट अधिकार यात्रा की सफलता ने बार्गेनिंग पावर को कहीं न कहीं बढ़ा जरूर दिया है। माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल कांग्रेस सीट शेयरिंग के लिए जरूर करेगी। तेजस्वी की सीएम उम्मीदवार पर चुप्पी आरजेडी को परेशान करने लगी है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: अकेले ही लड़ेगी BSP, मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Bihar Chunav 2025 के लिए सीट शेयरिंग पर चर्चा शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है और सूत्रों के मुताबिक सितंबर के आखिरी तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला पक्का हो जाएगा। एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के बीच पहले लेवल पर सीट शेयरिंग की बात हो चुकी है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इसी सप्ताह आरजेडी के साथ सीट शेयरिंग और चुनाव प्रचार को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। तेजस्वी यादव दिल्ली की यात्रा कर सकते हैं और उनकी कांग्रेस हाईकमान से इन मुद्दों पर चर्चा होगी, ताकि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।
यह भी पढ़ें: 'लालू बिना चालू ई बिहार ना होई...', गंगा किनारे डांस करते दिखे Tejashwi Yadav, वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications