Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'लालू बिना चालू ई बिहार ना होई...', गंगा किनारे डांस करते दिखे Tejashwi Yadav, वीडियो हुआ वायरल

Tejashwi Yadav Dance Video Marine Drive: बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव का एक नया अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। 16 दिन लंबी वोटर अधिकार यात्रा पूरी करने के बाद वे पटना के मरीन ड्राइव पर समर्थकों और युवाओं संग भोजपुरी गाने पर डांस करते दिखाई दिए। रात में लोअर और टी-शर्ट पहने तेजस्वी के डांस मूव्स ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

खास बात यह रही कि उन्होंने ऋतिक रोशन स्टाइल में भी डांस कर माहौल को और ज्यादा मजेदार बना दिया। अब उनके डांसिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग उनकी सादगी व मिलनसार स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Tejashwi Yadav Dance Video Marine Drive

रोहिणी आचार्या ने शेयर किया Video

वीडियो रोहिणी आचार्या ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा, मामा-भांजा फन अनलिमिटेड इन पटना मरीन ड्राइव। रोहिणी ने तीन अलग-अलग वीडियो शेयर किए हैं। पहला वीडियो 14 सेकेंड का है, जिसमें युवा तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगाते हैं और तेजस्वी हंसते हुए कहते हैं, "मैं तो मोदी को नचाता हूं।"

दूसरा वीडियो 27 सेकेंड का है। इसमें बच्चे तेजस्वी को डांस मूव्स सिखा रहे हैं। जैसे-जैसे बच्चे डांस करते हैं, तेजस्वी भी उसी तरह से मूव्स करते दिख रहे हैं। यह दृश्य उनकी मिलनसार और सहज छवि को और निखार रहा है।

'ए भाई लालू बिना चालू ई बिहार न होई..'

18 सेकेंड का एक रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवा डांस कर रहे हैं और पीछे खड़े नजर आते हैं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। बैकग्राउंड में तेजस्वी के बिना सुधार न होई, ए भाई लालू बिना चालू ई बिहार न होई...' गाना बज रहा है।' गाने के बीच तेजस्वी अचानक युवाओं के बीच से आगे आते हैं और मस्तीभरे अंदाज में थिरकने लगते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। समर्थक जहां उनकी सरलता और मिलनसार स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसे उनकी सहज और जमीन से जुड़ी शख्सियत की झलक बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें Pappu Yadav को फिर नहीं मिली राहुल और तेजस्वी के मंच पर जगह, सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठना पड़ा, देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+