Stunt With Snake Video: किंग कोबरा के साथ खेलना पड़ा महंगा, मुंह में डालकर दिखा रहा था करतब, हो गया कांड

बिहार के सीवान ज़िले से सांप के साथ करतब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। नशे की हातल में एक युवक सांप के साथ जानलेवा खेल करता हुआ नज़र आ रहा है। युवक ने सांप को मुंह में डाला तो सांप ने डस लिया।

Viral Video Of Stunt With Snake In Siwan News Update In Hindi

Stunt with snake: सांप के साथ करतब दिखाना एक युवक को मंहगा पड़ गया। बिहार के सीवान जिले में एक युवक सांप को गले में लटकार घूम रहा था। सांप के साथ करतब दिखाते हुए युवक ने उसके फन को मुंह में ले लिया, जिसके बाद सांप ने उसके होंठ पर डस लिया। कोबरा सांप के डसने से युवक बेहोश हो गया। बेहोश युवक को लोग इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक के सांप के साथ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    किंग कोबरा के साथ खेलना पड़ा महंगा, मुंह में डालकर दिखा रहा था करतब, हो गया कांड
    किंग कोबरा के साथ खेलना पड़ा महंगा!

    किंग कोबरा के साथ खेलना पड़ा महंगा!

    वायरल वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किंग कोबरा के साथ युवक अठखेली कर रहा है। सांप को कभी हाथ में लेकर घुमाता है तो कभी गले में लपेट कर चलने लगता है। वहीं युवक यह भी कहते हुए नज़र आ रहा है कि ये मेरे गुरु हैं, मुंह में विष दे दें तो मर जाऊंगा। इतना कहने के बाद वह सांप को मुंह में डालता है और निकालता है। कई बार इस तरह का करतब दिखाया, इस जानलेवा खेल में सांप ने युवक को डस लिया और उसकी मौत हो गई।

    नशे की हालत में सांप के साथ खेल रहा था युवक

    नशे की हालत में सांप के साथ खेल रहा था युवक

    सांप के साथ करतब दिखाने वाला यह मामला सीवान जिले के मौरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव का है। मंगलवार के दिन 30 वर्षीय इंद्रजीत नाम का युवक नशे की हालत में घर के पास से ईंट ढो रहा था। इसी क्रम में वहां किंग कोबरा सांप निकल आया, लोगों ने आनन-फानन में सांप पर डीज़ल डाल दिया जिससे वह बेहोश हो गया। वहीं नशे की हालत में इंद्रजीत ने सांप को पकड़ लिया और उसके साथ खेलने लगा।

    सांप के डसने से हुई युवक की मौत

    सांप के डसने से हुई युवक की मौत

    युवक सांप के साथ करतब करने लगा गले में सांप को लटका कर घूम रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह किस तरह से सांप के सामने सिर झुका कर तेज़ आवाज़ में बात कर रहा है। इंद्रजीत के इस कारनामे को वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया। सांप के साथ जानलेवा खेल चलता रहा थोड़ी देर बाद सांप के डसने से उसकी मौत हो गई।

    ये भी पढ़ें: Python Snake In Bihar: प्रदेश में फिर मिला 11 फीट का अजगर, अब तक इन ज़िलों में मिल चुके हैं विशाल अजगर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+