Python Snake In Bihar: प्रदेश में फिर मिला 11 फीट का अजगर, अब तक इन ज़िलों में मिल चुके हैं विशाल अजगर

गया में 11 फीट लंबा अजगर मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है, ग्रामीणों का कहना है कि हर साल यहां इस मौसम में विशाल आजगर निकलता है। पिछले साल भी 20 किलोग्राम के क़रीब विशाल अजगर को काबू किया गया था।

Python Snake In Bihar: बिहार में खतरनाक सांपों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले दिनों बिहार के खगड़िया ज़िले से रसेल वाइपर सांप को काबू किया गया था। सीवान ज़िले में पेड़ से लटका हुआ विशाल अजगर मिला था। वहीं अब गया ज़िले के गया जिले के वजीरगंज स्थित पुनावां बगाही पहाड़ के पास क़रीब 11 फीट लंबा अजगर मिला। बच्चों ने अजगर को देखा तो शोर मचाकर गांव के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर सांप को काबू किया। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई और फिर लोगों ने सांप को उन्हें सौंप दिया।

'पहाड़ी क्षेत्र में बसे हो सकते हैं और बड़े अजगर'

'पहाड़ी क्षेत्र में बसे हो सकते हैं और बड़े अजगर'

ग्रामीणों ने बताया कि हर साल इस मौसम में यहां विशाल अजगर मिलता है। पिछले साले भी इतना ही लंबे 20 किलोग्राम के अजगर को काबू किया गया था। गांव वालों ने बताया कि इस साल फिर विशाल अजगर मिला है, यह कम उम्र का है, इससे ज्यादा उम्र के विशाल अजगर पहाड़ी क्षेत्र में बसे हो सकते हैं। लगातार दूसरे साल भी विशाल अजगर मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है, स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की टीम को एक बार क्षेत्र में घूम कर रेस्क्यू ऑपरेशन करना चाहिए ताकि वह लोग विशाल अजगर को काबू कर सकें।

पेड़ की टहनी पर लटका था 15 फीट का विशाल अजगर

पेड़ की टहनी पर लटका था 15 फीट का विशाल अजगर

बिहार के सिवान जिले का है, जहां हबीब नगर गांव 15 फीट का विशाल अजगर मिला। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया। सीवान में अब तक तीन विशाल अजगर निकलने का मामला सामने आ चुका है। आपको उन मामले की भी जानकारी देंगे, इससे पहले आपको 15 फीट के अजगर की बारे में बता दें जिसे लोग पेड़ की टहनी समझ कर नज़दीक से गुज़र रहे थे। जब लोगों ने गौर से देखा तो पता चला की वह पेड़ की टहनी नहीं 15 फीट का विशाल अजगर है।

Recommended Video

    Snake News: E-Rickshaw चालक का विशाल अजगर से प्रेम ! पूरे जिले में हो रही है पहल की सराहना
    'पहली बार पेड़ से लटका देखा विशाल अजगर'

    'पहली बार पेड़ से लटका देखा विशाल अजगर'

    विशाल अजगर को देखने के बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए। विशाल सांप की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। फिर क्या थी वहां सांप को देखने के लि भीड़ जुटने लगी, लेकिन सांप के डर से कोई भी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणो नें सांप को काबू किया और वन विभाग की टीम को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हबीब नगर गांव (सिवान) के करीब से दहा नदी और नहर गुजर रही है। इसी वजह से विशाल अजगर नदी और नहर के ज़रिए गांव में भी पहुंच जाते हैं। गांव वालों का कहना है कि पहली बार उन्होंने इतने बड़े अजगर को गांव के पेड़ पर देखा था। ग्रामीणों ने वक्त रहते सांप को देख लिया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सांप के बार-बार मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

    ये भी पढ़ें: Asia के सबसे खतरनाक सांप जमा रहे हैं बिहार में डेरा, डस ले तो सेकंड में हो सकती है मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+