West Champaran: 'मैं बालिग हूं, ये मेरे अधिकार हैं', प्रेमी संग भागी प्रेमिका, परिवार वालों को ही बताया झूठा
प्रेमी संग प्रेमिका फरार हो गई, जब परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया तो वीडियो जारी कर युवती ने खुद की मर्ज़ी से शादी करने की बात कही।

West Champaran: बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले से प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमी संग युवती के फरार होने पर लड़की के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। रघुनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अपने परिजनों को ही झूठा करार दे दिया। दरअसल लड़की के घर से फरार होने के बाद उसके नाना ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। युवती ने वीडियो जारी कर कहगा कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, उसने अपनी मर्ज़ी से प्रेमी संग शादी रचाई है। नाना की तरफ़ से दर्ज कराया गया मुकदमा गलत है।

वीडियो में युवती ने कहा कि वह बालिग है और यह उसका अधिकार है, वह अपनी मर्ज़ी से किसी के साथ भी रह सकती है। मैं अपनी मर्ज़ी से वीडियो डाल रही हूं। युवती द्वारा शेयर किया गया वीडियो वायरल होने के बाद उसके परिजनों ने भी चुप्पी साध ली है। पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर बनकट टोला (मझौलिया थाना क्षेत्र) निवासी प्रीति कुमारी का करीब दो साल से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 22 वर्षीय प्रीति कुमारी अपने नाना के गांव पहाड़पुर थाना क्षेत्र आती जाती रहती थी। इस दौरान वह बगल के गांव बथुआहा के युवक के संपर्क में आई।

प्रीति कुमारी दो साल पहले बादल (विशाल) के संपर्क में आई और धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ता चला गया। युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसके नाना को हुई तो उन्होंने दोनों पक्ष के साथ पंचायत भी की। इसके बाद प्रीति के नाना ने उसे गांव से दूर ले जाकर रघुनाथपुर (मोतिहारी) में अपने डेरा पर रख दिया, ताकि दोनों में किसी प्रकार का संपर्क नहीं रहे, लेकिन फिर प्रीति और बादल के बीच प्रेम प्रसंग जारी रहा। एक दिन प्रीति बाजार के बहाने घर से निकली और फिर वापस नहीं आई।

Recommended Video
प्रीति के घर वापस नहीं लौटने के बाद उसके नाना शंकर राउत (पूर्व सैनिक) ने रघुनाथपुर ओपी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी गई शिकायत में बथुआहा गांव (पहाड़पुर थाना क्षेत्र) के बिट्टू सिंह, परशुराम सिंह और बादल सिंह (विशाल) के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। वहीं इस पूरे मामले में सदर एसडीपीओ ने कहा कि जांच कराया जा रहा है। वीडियो जारी कर प्रेमी जोड़े ने अपनी बात कही है, उन्हें सामने आकर बात रखनी होगी।
ये भी पढ़ें: पत्नी को प्रेमी ने भगाया तो पति ने लिया फिल्मी अंदाज़ में बदला, लोगों ने कहा ये है असली Revenge












Click it and Unblock the Notifications