पत्नी को प्रेमी ने भगाया तो पति ने लिया फिल्मी अंदाज़ में बदला, लोगों ने कहा ये है असली Revenge
हरदिया गांव के रहने वाले नीरज की शादी साल 2009 में पसराहा गांव की एक लड़की से हुई थी। गांव के ही रहने वाले मुकेश से उसकी पत्नी को प्रेम हो गया। पिछले साल फरवरी में मुकेश उसकी पत्नी को लेकर भाग गया था।

Love Marriage: बिहार के विभिन्न ज़िलो से प्रेम विवाह से संबंधित खबरें आये दिन देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी कई तरह के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो सुर्खियों में छा जाती है। कुछ ऐसा ही मामला बिहार के खगड़िया ज़िले से सामने आया है, जिस पढ़कर आप भी कहेंगे, सही बदला लिया है। दरअसल एक व्यक्ति ने एक की पत्नी को भगाकर उससे शादी कर ली तो, वहीं दूसरा व्यक्ति (जिसकी पत्नी प्रेमी संग भागी) ने भी पत्नी को लेकर भागने वाले व्यक्ति की पत्नी को भगाकर शादी रचा ली। अजब प्रेम की गज़ब कहानी सुनकर लोग हैरान हैं, तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने कहा कि बंदे ने सही बदला लिया है। एक व्यक्ति ने कहा कि प्रेम का प्रेम से बदला लिया है, यही असली रेवेंज है। बहरहाल ये शादी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। आईए विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला ?

नीरज ने फिल्मी अंदाज़ में लिया बदला
प्रेम प्रसंग और विवाह का यह मामला एक पसराहा थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश नाम के व्यक्ति का नीरज (चौथम थाना क्षेत्र निवासी) की पत्नी जूही (बदला हुआ नाम) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुकेश ने नीरज की पत्नी को भगाकर पिछले साल फरवरी 2022 में शादी रचा ली थी। नीरज ने इस पूरे मामले में पसराहा थाना में पहले तो मुकेश के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। लेकिन नीरज के पक्ष में फ़ैसला नहीं हुआ। इसके बाद नीरज ने मुकेश से बदला लेने का फ़ैसला लिया।

मुकेश की पत्नी और बच्चे के साथ रह रहा नीरज
नीरज ने भी मुकेश की पत्नी से नज़दीकियां बढ़ाई और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंचा। उसके बाद नीरज भी मुकेश की पत्नी को लेकर पिछले महीने 18 फरवरी को लेकर फरार हो गया और मंदिर में हिंदू रीति रिवाज़ से शादी रचा ली। ग़ौरतलब है कि मुकेश के चार बच्चे हैं और नीरज के दो बच्चे हैं। घर से भागने के वक्त मुकेश तीन बच्चों को भी साथ ले गया था। वहीं अब नीरज अपने दो बच्चे और मुकेश के 1 बच्चे के साथ उसकी पत्नी को साथ रह रहा है।
Recommended Video

गांव के ही व्यक्ति के साथ भागी नीरज की पत्नी
नीरज और मुकेश के परिवार में तीन-तीन बच्चे हैं, गौरतलब है कि दोनों की पत्नी का नाम भी एक तरह का है। नीरज ने कहा कि वह शादी कर के खुश है। उसने कहा कि वह हरदिया गांव का निवासी है, साल 2009 में उसकी शादी पसराहा गांव की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। गांव के ही रहने वाले मुकेश से उसकी पत्नी को प्रेम हो गया। पिछले साल फरवरी में मुकेश उसकी पत्नी को लेकर भाग गया था। इस साल मैंने भी मुकेश की पत्नी को भगा लिया और शादी रचा ली।
ये भी पढ़ें: Holi 2023: Bihar के इस गांव में होली खेलने से परहेज़ करते हैं लोग, जानिए क्यों नहीं मनाते होली?












Click it and Unblock the Notifications