Unique Marriage: 3 फीट के श्याम ने की 3.5 फीट की रेणु से शादी, हाइट की वजह से चिंतित थे दोनों के परिजन

Marriage Viral Video: बिहार के छपरा ज़िले में फिल्मी अंदाज़ में श्याम और रेणु की शादी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Unique Marriage Chapra Viral Video 3 fit groom married to 3.5 fit bride in saran news


Chapra Marriage News: रिश्ते ऊपर से बनकर आते हैं, इंसान सिर्फ शादी की रस्में निभाता है। छपरा ज़िले में हुई एक शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। शादी का वीडियो भी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में 3 फीट के श्याम ने 3.5 फीट की रेणु से शादी रचाई। इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों शादी का वीडियो बना लिया, जो की अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?
Unique Marriage Chapra Viral Video 3 fit groom married to 3.5 fit bride in saran news

Recommended Video

    3 फीट के श्याम ने की 3.5 फीट रेणु से शादी

    रामकोलवा (चनचौरा, छपरा सदर प्रखंड) के रहने वाले भुटेली साह के बेटे श्याम कुमार की हाइट छोटी रह गई थी। 23 वर्षीय श्याम की हाइट अपने भाई-बहनों से छोटी रह गई थी। 3 फीट की हाइट होने की वजह से श्याम की शादी नहीं हो पा रही थी। इस वजह से उनके परिजन काफी चिंतित थे। वहीं भावलपुर (मढ़ौरा) के रहने वाले गुदेली महतो की सबसे छोटी बेटी रेणु की हाइट भी छोटी रह गई थी। 20 वर्षीय रेणु की हाइट भी 3.5 फीट होने की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। इस वजह से उसके परिजन भी चिंतित थे।

    Unique Marriage Chapra Viral Video 3 fit groom married to 3.5 fit bride in saran news

    रेणु और श्याम दोनों की जाति अलग थी, लेकिन परिवार वालों की सहमति से उनकी शादी कराई गई। आपके ज़ेहन में भी यह सवाल उठ रहा होगा कि दोनों परिवार एक कैसे हुए। दरअसल भावलपुर के रहने वाले शैलेश सिंह ने रेणु के परिजन से उसके रिश्ते की बात की। दोनों परिवार अपने बच्चे की शादी को लेकर चिंतित थे, इसलिए अलग-अलग जाति के होने बावजूद दोनों परिवार रिश्ते के लिए राज़ी हो गए और बीते शुक्रवार को गढ़देवी मंदिर में श्याम और रेणु की शादी हुई।

    Unique Marriage Chapra Viral Video 3 fit groom married to 3.5 fit bride in saran news

    श्याम और रेणु ने शादी के बाद खुशी का इज़हार किया। श्याम (दूल्हा) ने कहा कि कम हाइट की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। ऐसा लगने लगा था कि अब शादी नहीं हो पाएगी। जीवना साथी मिलने से सपना पूरा हो गया है। रेणु (दुल्हन) ने उसकी शादी होने पर लगा कि जैसे वह सपना देख रही है। दूसरी लड़कियों की शादी होता देख, उसे भी शादी की ख्वाहिश होती थी। उसे लगता था कि उसकी शादी नहीं हो पाएगी। लेकिन अब शादी होने से उनकी सारी कमी पूरी हो गई है।

    ये भी पढ़ें: Sitamarhi News: युवती से किया प्रेम का ढोंग, शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर हुआ फरार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+