Sitamarhi News: युवती से किया प्रेम का ढोंग, शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर हुआ फरार

Sitamarhi News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान वह युवक के संपर्क में आई थी और बाद में बात शादी तक पहुंच गई लेकिन अब युवक शादी से इंकार कर रहा है।

Love Affair Viral News Parihar Sitamarhi Bihar, Aman Kumar Cheated His Girlfriend

Love Affair News: इंसान इश्क में अंधा हो जाता है, सही और ग़लत की समझ नहीं होती है। इसी तरह का मामला बिहार के सीतामढ़ी ज़िले से सामने आया है। जहां एक युवक ने युवती को झांसा देकर प्रेम प्रसंग का नाटक किया। शादी के नाम पर शारीरिक संबंध भी बनाए और युवती से दहेज़ के नाम लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि युवक ने उनकी बच्ची को शादी का झांसा दिया और तीन महीने तक यौन शोषण करता रहा। शादी की बात कही थी लेकिन वह फरार हो गया। अब पुलिस युवक को तलाश कर रही है।

प्रेम प्रसंग और धोखे के मामले में मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने लड़की को बहला फुसला कर प्रेम जाल में फंसाया और तीन महीने तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। जब लड़की ने शादी की बात कही तो युवक ने उससे लाखों रुपये मांगे, इसके बाद युवती ने अपने परिजनों से पैसे मंगाकर दिए। युवक ने 4.35 लाख रुपये लिए और होली में घर आ गया। युवती ने फिर शादी की बात कही तो उसने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने परिहार थाने (सीतामढ़ी) में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

लड़की के साथ प्रेम का ढोंग रचने वाला युवका 25 वर्षीय अमन कुमार महादेवपट्टी (परिहार) का रहने वाला है। पीड़िता के दिए गए आवेदन में दी गई जानकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों हरियाणा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करते थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 30 दिसंबर 2022 को युवक लड़की को लेकर जबरदस्ती पुणे चला गया। वह दोनों 3 फरवरी 2023 तक पूणे में रहे। इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध भी बने। युवती ने शादी की बात की तो युवक ने पैसे की मांग की।

युवती ने परिजनों से मंगवाकर 4.35 लाख रुपये दिए। इसके बाद वह एग्ज़ाम देने हरियाणा आया और फिर होली का बहाना कर वहां से फरार हो गया। युवक ने कहा था की वह अपने घर परिहार (सीतामढ़ी) में ही होली के बाद शादी करेगा। अब जब लड़की ने शादी की बात की तो युवक इंकार कर रहा है। वहीं इस पूरे मामले में मोसिर अली (थानाध्यक्ष, परिहार) ने बताया कि युवती के शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: West Champaran: 'मैं बालिग हूं, ये मेरे अधिकार हैं', प्रेमी संग भागी प्रेमिका, परिवार वालों को ही बताया झूठा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+