Unique Love Story : लड़की को हुआ लड़की से प्यार, पहुंची बेगूसराय जिला कोर्ट, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Unique Love Story: बेगूसराय जिला में नगर थाना इलाके के हर हर महादेव चौक की निवासी पिंकी कुमारी का हर्रख मुहल्ला (नगर थाना क्षेत्र) निवासी आयुषी कुमारी (काजल) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह दोनों साथ में रहना चाहती है।

Begusarai Court Girls Love Affair News Update In Hindi

Unique Love Story : बिहार के बेगूसराय जिले से प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है, जहां लड़की से ही लड़की प्यार हो गया और वह दोनों बेगूसराय कोर्ट शादी करने पहुंच गई। 20 साल की पिंकी कुमारी और 22 साल की काजल कुमारी ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाते हुए कहा कि एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करती हैं। वह दोनों आपस में एक साथ रहना चाहती हैं। शुक्रवार के दिन दोनों बेगूसराय कोर्ट में पहुंच कर साथ रहने के लिए हाईवोल्टेज ड्रामा किया।

पिंकी कुमारी और काजल कुमारी पहुंची कोर्ट

पिंकी कुमारी और काजल कुमारी पहुंची कोर्ट

पिंकी और काजल कुमारी के कोर्ट पहुंचने की सूना पर उनके परिवार के लोग भी कोर्ट पहुंचे और दोनों लड़कियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह दोनों अपनी ज़िद पर अड़ी रही । उन्होंने कहा कि वह दोनों साथ ही जीएंगी और साथ ही मरेंगी। वहीं उन्होंने पुलिस के पास सुरक्षा के मद्देनज़र आवेदन भी दिया है। शुक्रवार की देर शाम बेगूसराय कोर्ट कैंपस में करीब 3 घंटे तक हंगामा चलता रहा है। पिंकी कुमारी और आयुषी कुमारी ( काजल कुमारी) ने कहा कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करती हैं।

बेगूसराय कोर्ट में हाइवोल्टेज ड्रामा

बेगूसराय कोर्ट में हाइवोल्टेज ड्रामा

नगर थाना इलाके के हर हर महादेव चौक की निवासी पिंकी कुमारी अपने परिवार को छोड़कर हर्रख मुहल्ला (नगर थाना क्षेत्र) निवासी आयुषी कुमारी (काजल) के साथ रहना चाहती है। वहीं जब कोर्ट में पिंकी के परिजन उसे अपने साथ ले जाने की बात कही तो बेगूसराय कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा होने लगा। मिली जानकारी के मुताबिक दोनो की दोस्ती साल 2017 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया और अब वह दोनों साथ जीना-मरना चाहती हैं। पिंकी के घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने दोस्ती खत्म करने की कोशिश करने लगे। इसी वजह से पिंकी ने घर में नहीं रहने का फैसला लिया। शुक्रवार के दिन काजल ने पिंकी को बुलाया तो घर भागकर उसके पास चली गई।

बेगूसराय कोर्ट पहुंचे दोनों के परिजन

बेगूसराय कोर्ट पहुंचे दोनों के परिजन

पिंकी के परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, इधर दोनों लड़कियां शुक्रवार शाम को कोर्ट परिसर पहुंची और एक वकील के पास अपने मसले पर बात रखी। इतने ही देर में दोनों लड़की के परिजन भी जिला कोर्ट पहंच गए। कोर्ट परिसर में मौजूद सभी लोगों ने दोनों लड़कियों को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी की भी बात नहीं मानी। वहीं काजल भी पिंकी को साथ ले जाने की बात पर अड़ी रही। मामला को पेजीदा होता देख वकीलों ने बॉंड बनाकर दोनों को पुलिस के हाथों सौंप कर आगे की कार्रवाई लिए छोड़ दिया।

Recommended Video

    लड़की से शादी करने लड़की पहुंची कोर्ट
    एक साथ रहना चाहती हैं पिंकी और काजल

    एक साथ रहना चाहती हैं पिंकी और काजल

    वकीलों के द्वारा भरवाए गए बॉंड में काजल ने लिखा की वह पिंकी को अपने साथ रखेगी और उसकी सारी ज़िम्मेदारी उठाएगी। वहीं पिंकी की मां का आरोप है कि काजल उनकी बेटी को नौकरी का झांसा देते हुए 7 लाख रुपये मांग रही है। काजल ने पिंकी को कहा कि 7 लाख रुपये लाओगी तो पुलिस में नौकरी लगवा दूंगी। काजल के झांसे में आकर पिंकी उसके साथ रहना चाहती है। पिंकी की मां ने कहा कि वह सिर्फ यही चाहती हैं कि उनकी बेटी उनके पास आ जाए। वहीं पिंकी ने कहा कि कुछ भी हो जाए वह काजल के साथ ही रहेगी। इस पूरे मामले में वकीलों का कहना है कि दोनों लड़कियां बालिग है, इसलिए उन दोनों को फैसला लेने का अधिकार है। इस मामले में कोई भी कुछ नहीं कर सकता।

    ये भी पढ़ें: Love Affair: रॉन्ग कॉल से हुई दोस्ती, संबंध बनाए, शादी करने के बाद ट्रेन में छोड़कर हुआ फरार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+