Love Affair: रॉन्ग कॉल से हुई दोस्ती, संबंध बनाए, शादी करने के बाद ट्रेन में छोड़कर हुआ फरार

Love Affair: झारखंड की युवती को रॉन्ग कॉल के ज़रिए युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवती से झूठ बोलकर संबंध बनाया और शादी करने के बाद ट्रेन में ही छोड़कर युवक फरार हो गया।

love affair bagaha bihar guy left his girlfriend in train news in hindi

Love Affair: इश्क में इंसान अंधा हो जाता है, सही गलत की उसे समझ नहीं होती है। यह बात अकसर लोग बोलते हैं। कुछ इसी तरह का मामला झारखंड की रहने वाली एक लड़की के साथ पेश आया है, जिसे रॉन्ग कॉल पर एक युवक से दोस्ती हुई। युवती ने बिना सही गलत सोचे युवक के इश्क में पड़ गई। युवक ने स लड़की को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया वहां लड़का था ही नहीं फिर उसने युवती को अहमदाबाद बुलाया। युवक अपनी प्रेमिका को होटल ले गया वहां शादी का वादा करने के बाद संबंध बनाए। मंदिर में शादी रचाई और फिर युवती को ट्रेन में छोड़कर फरार हो गया है। यह पूरा मामला फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है, आगे आपको बताएंगे कि किस तरह युवती अपने प्रेमी की तलाश में उसके घर तक पहुंची।

Recommended Video

    Love Affair: रॉन्ग कॉल से हुई दोस्ती, संबंध बनाए, शादी करने के बाद ट्रेन में छोड़कर हुआ फरार
    रॉन्ग कॉल से हुई युवती की दोस्ती

    रॉन्ग कॉल से हुई युवती की दोस्ती

    युवती की जब युवक से बात शुरू हुई थी तो उसने अपना नाम रोशन बताया था, लेकिन जब लड़की की मुलाकात हुई तो पता चला की युवक का नाम कुछ और है और वह दूसरे धर्म का है औऱ बगहा का रहने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं कि युवती युवक के संपर्क में किस तरह आई ? युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले रॉन्ग नंबर से कॉल आई थी। उसी कॉल के ज़रिए दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। फोन पर बात करते हुए जब नजदीकियां बढ़ीं तो युवक ने मिलने के लिए दिल्ली बुलाया। पहले तो युवती ने ऐतराज़ किया लेकिन युवक ने झांसे में लेकर उसे दिल्ली बुला लिया। युवती के दिल्ली पहुंचने के बाद युवक ने मिलने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि मिलने आऊंगा तो तुम पिटवा दोगी।

    ट्रेन में छोड़कर फरार हुआ युवक

    ट्रेन में छोड़कर फरार हुआ युवक

    युवक की बात सुनकर युवती बीच सड़क पर ही रोने लगी, जिसके बाद एक पुलिस वाले ने युवक कॉल पर ही फटकार लगाई। आखिर में युवक ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए अहमदाबाद बुलाया। युवती के वहां पहुंचने पर दोनों एक होटल में रुके। युवक ने शादी का वादा कर युवती के साथ संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो उसने प्रेमिका के साथ मंदिर में शादी रचा ली। 5 पांच दिनों तक साथ रहने के बाद युवती को अपने गांव ले जाने की बात कही। भेड़ीहारी करमावा गांव ले जाने के लिए दोनों ट्रेन में चढ़े। लखनऊ-गोरखपुर के बीच में ही युवक उसे ट्रेन में छोड़कर फरार हो गया।

    5 जनवरी को हुई थी दोनों की शादी

    5 जनवरी को हुई थी दोनों की शादी

    पीड़िता ने कहा कि आरोपी युवक ने ट्रेन में ही उसका मोबाइल लेकर शादी से जुड़ी तस्वीर और वीडियो डिलीट कर दिया। ट्रेन में उसके साथ मारपीट भी किया। युवती को किसी तरह से आरोपी के मामा के घर का पता मिला तो पता पूछकर वहां पहुंच गई। बीए पार्ट-1 की (19 साल) छात्रा ने बातया कि 22 वर्षीय रोशन से 5 जनवरी को शादी हुई थी, दोनों 5 दिनों तक होटल में रहे। उसके बाद गांव लाने के क्रम में युवक छोड़ कर भाग गया। वह अहमदाबाद में जूट बैग बनाने का काम करता है। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। वाल्मीकीनगर थाना क्षेत्र में मामले को तूल पकड़ता देख आरोपी के पिता युवती को अपने घर ले गए।

    ये भी पढ़ें: Love Affair: लॉकडाउन में हुआ था प्यार और जब बच्चा हुआ तो किया पहचानने से इनकार, जानिए मामला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+