Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tejashwi Yadav का नीतीश कुमार पर हल्ला बोल, '71,000 करोड़ का घोटाला कर मछली-मटन-मुसलमान करते हैं'

Tejashwi Yadav News: बिहार सरकार इस वक्त कैग रिपोर्ट में लगभग 71,000 करोड़ के वित्तीय अनियमितता की वजह से विपक्ष के हमले झेल रही है। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और अभी विधानसभा नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने इस रिपोर्ट के हवाले नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि जनता का यह पैसा आखिर कहां गया? तेजस्वी ने आगे कहा कि पहले ये लोग घोटाला करते हैं और उसके बाद ट्रिपल एम (M) करने लगते हैं। यह पैसा किसी की जागीर नहीं है, जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा है।

पिछले सप्ताह मॉनसून सत्र के दौरान कॉम्प्ट्रॉलर एंड ऑडिटर जनरल (CAG) की एक रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2016 से लेकर 31 मार्च 2024 तक बिहार सरकार ने ₹70877 करोड़ का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है।

Tejashwi Yadav

कथित घोटाले के दौरान करीब 4 सालों के लिए Tejashwi Yadav थे डिप्टी सीएम

हालांकि, इस दौरान बीच में कुछ समय तक तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी भी सरकार में शामिल थी। 2015 विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद से जुलाई 2017 तक आरजेडी प्रदेश सरकार में शामिल थी। इसके बाद अगस्त 2022 से लेकर जनवरी 2024 तक भी बिहार में महागठबंधन की सरकार रही थी।

यह भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav के तेवर हुए ढीले, तेजस्वी यादव के लिए महुआ सीट छोड़ने की बात कह बढ़ाया सियासी सस्पेंस!

Tejashwi Yadav ने नीतीश कुमार पर किया ट्रिपल M अटैक

तेजस्वी यादव ने 71,000 करोड़ की कैग रिपोर्ट को आधार पर बनाकर नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक एआई जनरेटेड वीडियो के आधार पर सरकार से तीखे सवाल किए। इसी कैग रिपोर्ट के हवाले से एक और सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सरकार पहले तो 71,000 करोड़ का घोटाला करती है और फिर लोगों को मछली-मटन-मुसलमान में फंसाने लगती है। बिहार की जनता न्याय मांग रही है, अपने पैसों का हिसाब मांग रही है।

तेजस्वी यादव ने पोस्ट में आगे लिखा जनता सवाल करे तो तेजस्वी द्वारा विकास की घोषणा को कॉपी कर जनता को भरमाने की कोशिश कीजिए। विज्ञापनों के सहारे मीडिया को कंट्रोल करने जी कोशिश कीजिए। चुनाव आयोग और प्रशासन के सहयोग से बिहार की जनता के वोट को छीनने की कोशिश कीजिए। बता दें कि बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन मुद्दे पर तेजस्वी तीखा हमला बोल रहे हैं. SIR का मुद्दा लोकसभा और राज्यसभा में भी उठाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'मनेर के विधायक को नहीं जानता,जूता से मारेंगे', तेजस्वी के MLA की धमकी पर सचिव ने ऐसा धोया, इंटरनेट हो गया फैन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+