Tej Pratap Yadav के तेवर हुए ढीले, तेजस्वी यादव के लिए महुआ सीट छोड़ने की बात कह बढ़ाया सियासी सस्पेंस!
Tej Pratap Yadav News: परिवार और पार्टी से बेदखल किए जाने के बाद से तेज प्रताप यादव राजनीतिक भविष्य के लिए अकेले ही संघर्ष करते दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने महुआ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था और कहा था कि यहीं से चुनाव लड़ेंगे। महुआ से लड़ने के लिए उन्होंने अपनी यूनिट भी तैयार कर ली है। हालांकि, अब उनके तेवर नर्म होते दिख रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी को राजनीति में लेकर मैं ही आया था। अगर वह महुआ सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो मैं वहां से नहीं लड़ूंगा। मैं राघोपुर से चुनाव लड़ूंगा।
तेज प्रताप यादव ने अपना चुनावी डेब्यू महुआ से ही किया ता। 2015 का विधानसभा चुनाव उन्होंने यहीं से लड़ा था और जीतकर बिहार सरकार में मंत्री बने थे। तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से अब तक दोनों चुनाव लड़े हैं और बड़े अंतर से जीते भी हैं।

तेजस्वी यादव परिवार की सीट राघोपुर छोड़ेंगे?
इस बात की उम्मीद कम है कि वह अपनी सीट बदलेंगे। राघोपुर की सीट तेजस्वी के परिवार की सीट रही है। लालू यादव यहां से दो बार विधायक रहे और दो बार राबड़ी देवी भी विधायक बनी हैं। माना जा रहा है कि तेजस्वी इस बार यहां से हैट्रिक लगा सकते हैं। लालू यादव खुद इस सीट को अपनी पारिवारिक सीट कहते रहे हैं और तेजस्वी को 2015 में यहां से उतारकर उन्होंने संकेत दे दिया था कि वही उनके उत्तराधिकारी हैं।
Tej Pratap Yadav के बयान ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस
तेजस्वी यादव और आरजेडी की तरफ से अब तक ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि वह अपनी पारंपरिक सीट छोड़कर दूसरी जगह से चुनाव लड़ेंगे। राघोपुर का जातीय समीकरण भी आरडेजी के पक्ष में जाता है। ऐसे में तेज प्रताप ने महुआ सीट तेजस्वी के लिए छोड़ने का कहकर चुनावी सस्पेंस बढ़ा दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे अगर तेजस्वी महुआ से चुनाव लड़ते हैं। लालू के बड़े बेटे के बयान के पीछे यह संकेत है कि वह अपने भाई के लिए कुर्बानी दे सकते हैं, लेकिन पारिवारिक सीट पर ही उतरेंगे। एक तरह से वह कार्यकर्ताओं और विपक्षियों को संदेश देना चाहते हैं कि परिवार के अंदर अभी भी इतनी दूरियां नहीं है कि बाहर के लोग फायदा उठा सकें।
यह भी पढ़ें: Tej Pratap की पीली टोपी, PK ने कहा- जिसे पीले रंग में रंगना है रंग जाए, किस ओर इशारा, क्या है सियासी मायने?
तेजस्वी को बताया अपना अर्जुन, महुआ के लिए भी कही खास बात
तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने तेजस्वी को अपना अर्जुन कहा है और वह कृष्ण की तरह उनको राह दिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि महुआ की जनता मुझे चाहती है और मुझसे प्यार करती है। उन्होंने कहा, 'मैं पहले भी कह चुका हूं कि यह जनता की इच्छा है कि मैं महुआ से चुनाव लड़ूं। अगर अर्जुन (तेजस्वी) वहां आते हैं, तो मैं उनके लिए सीट छोड़ सकता हूं और राघोपुर से लड़ूंगा।' इतना तय है कि निर्दलीय ही सही, लेकिन तेज प्रताप चुनावी समर से पीछे नहीं हटने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: RJD विधायकों के काले कपड़ों में प्रदर्शन पर बोले Tej Pratap Yadav, 'मेरे ऊपर शनिचरा ग्रह है'












Click it and Unblock the Notifications