'मनेर के विधायक को नहीं जानता,जूता से मारेंगे', तेजस्वी के MLA की धमकी पर सचिव ने ऐसा धोया, इंटरनेट हो गया फैन
RJD MLA Bhai Virendra Audio Viral: बिहार की सियासत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें तेजस्वी यादव की पार्टी के राजद (RJD) विधायक भाई वीरेन्द्र और एक पंचायत सचिव के बीच की तीखी बहस की ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। यह बहस इतनी दिलचस्प है कि लोग इसे सीधे 'पंचायत' वेब सीरीज का सीन बता रहे हैं। ये ऑडियो क्लिप वायरल हो गया है, जो 3 मिनट का है।
क्या है पूरा मामला?
माना जा रहा है कि यह ऑडियो क्लिप भाई वीरेन्द्र, जो कि बिहार के मनेर से RJD के विधायक हैं, की है। इस क्लिप में वह एक पंचायत सचिव से फोन पर बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। विधायक, रिंकी देवी नाम की महिला के डेथ सर्टिफिकेट की स्थिति पूछ रहे थे, लेकिन जब सचिव ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया तो बात बिगड़ गई।

विधायक की आवाज में गुस्सा साफ झलकता है- उनको कहते हुए सुने जा सकता है- "तुम्हें भाई वीरेन्द्र को नहीं जानते हो? मुझे इंट्रोड्यूस करने को बोल रहे हो? पूरा देश जानता है मुझे।"
इस पर सचिव ने संयमित लेकिन सख्त लहजे में जवाब दिया -"अगर आप सम्मान से बोलेंगे तो मैं भी करूंगा। अगर टेढ़ी बात करेंगे तो मैं भी टेढ़ा बोलूंगा। मैं आपसे डरता नहीं हूं।"
विधायक ने धमकी भरे अंदाज में कहा -"जूते से मारूंगा, केस कर देना। तुम्हें प्रोटोकॉल नहीं पता? पूछते हो कौन है भाई वीरेन्द्र?" सचिव ने जवाब में कहा कि उन्हें विधायक की पहचान नहीं थी और वह पहले से ही संबंधित फाइल पर काम कर रहे हैं। उन्होंने विधायक से निवेदन किया कि काम की बात करें और धमकियां न दें।
लेकिन विधायक फिर बोले -"तुम्हें नौकरी करने का हक नहीं है अगर तुम अपने MLA को नहीं जानते। ट्रांसफर की बात मत करो, इससे आगे जाएगा मामला। कहां से हो तुम?"
पंचायत वेब सीरीज की याद दिला दी
यह पूरा मामला लोगों को 'पंचायत' वेब सीरीज के चंद्रकिशोर सिंह और सचिव अभिषेक त्रिपाठी की खींचतान की याद दिला रहा है, जहां अधिकार, अहंकार और पॉलिटिक्स के बीच रोज नई कहानी बनती है। हालांकि वनइंडिया हिंदी इस वायरल क्लिप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। लेकिन आवाज RJD विधायक भाई वीरेन्द्र से मिलती-जुलती बताई जा रही है। विधायक की ओर से इस पर अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है।
यहां पढ़ें विधायक भाई वीरेन्द्र और पंचायत सचिव की पूरी बातचीत
- राजद विधायक: "मैं भाई वीरेंद्र बोल रहा हूं।"
- सचिव: "बोलिए।"
- राजद विधायक: "अरे, तुम नहीं पहचाना? हम कौन बोल रहे हैं?"
- सचिव: नहीं, हम नहीं पहचानते कौन हैं।"
- राजद विधायक: "मनेर के विधायक कौन हैं, तुम को पता नहीं है? फिर काहे का सरकारी कर्मचारी है? तुम्हें भाई वीरेन्द्र को पहचानना चाहिए।"
- सचिव: "आप अपना परिचय दीजिएगा, तब तो पहचानेंगे।"
- विधायक: "भाई वीरेंद्र को भी परिचय देना पड़ेगा? पूरा हिंदुस्तान जानता है हमें और तुम नहीं जानते? इंग्लैंड से हो क्या? टेढ़िया है तू, मनेर का विधायक को नहीं जानता है? जूता से मारेंगे खींच कर। रिकॉर्ड करो चाहे, कुछ करो। तुम प्रोटोकॉल का ख्याल नहीं रखेगा रे। हमको प्रणाम करना चाहिए था, 'प्रणाम विधायक जी! बोलिए।'"
- सचिव: "जाइए जहां शिकायत करना है, कर दीजिए और मेरा ट्रांसफर करवा दीजिए।"












Click it and Unblock the Notifications