Video: 'RJD को वोट दो, नहीं तो पाकिस्तान जाओ', तेजस्वी के कार्यकर्ताओं पर मुस्लिमों को धमकी देने का आरोप

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं पर मुसलमानों को धमकाने का आरोप लगाया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लोगों को 'RJD को वोट दो, नहीं तो पाकिस्तान जाओ' जैसी धमकियां दी जा रही हैं।

हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। यह वीडियो चुनावी माहौल में तनाव और ध्रुवीकरण की आशंका को भी बढ़ाता है, जहां विभिन्न राजनीतिक दल एक-दूसरे पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने के आरोप लगा रहे हैं।

Bihar tejashwi yadav rjd karyakarta pakistan

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल वीडियो में कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग कैमरे के सामने यह दावा करते दिख रहे हैं कि उन्हें कथित रूप से RJD समर्थकों द्वारा धमकाया गया। एक व्यक्ति कहता है, 'हमको बोला गया कि अगर RJD को वोट नहीं दोगे तो पाकिस्तान जाओ।' वहीं, एक अन्य व्यक्ति कहता है, 'हिंदुस्तान में रहना है तो यादव को वोट देना पड़ेगा, नहीं तो काट देगा।' कुछ लोगों ने डर का माहौल बताते हुए कहा कि 'रात में दल-बल लेकर लोग आते हैं, और घरों में घुसकर धमकी देते हैं।'

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: इन विधायकों का टिकट कटना लगभग तय! बिहार बीजेपी का नया 'टिकट फॉर्मूला' क्या है?

'बच्चे को पीटा जा रहा है'

डरे हुए एक ग्रामीण बताते हैं, '500 मीटर का दूरी है। वो लोग दल-बल लेके रात में आ जाएगा। बहू-बेटी है, हमको डर लगा हुआ है। इज्जत और प्रतिष्ठा का डर है।' एक अन्य व्यक्ति कहता है, 'इतना डर हो गया है, इतना मामला बढ़ते चला गया है कि यहां तक डर गए कि घर में रहना पड़ेगा।' उसके साथ मौजूद व्यक्ति जवाब देता है , 'बिल्कुल रहना पड़ेगा ना।'

एक अन्य युवक कहता है, 'बच्चा को गांव से उठा कर अपने दरवाज़े पर ले जा कर पीटा जा रहा है। इससे क्या सबक मिलेगा?' वहीं, एक और व्यक्ति कहता है, 'ज़ोर-जबरदस्ती किया जाता है कि यादव समाज को वोट दो। इसके लिए हमने विरोध किया कि नहीं देंगे, हम BJP का आदमी हैं, BJP रहेगा।'

ये भी पढ़ें: 'पुत्र मोह' में बिहार BJP के नेता! बेटे को टिकट दिलाने के लिए पटना से दिल्ली तक लॉबिंग कर रहे हैं ये 10 दिग्गज

चुनावी माहौल में बढ़ता तनाव

बिहार (Bihar Chunav Viral Video) में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे वीडियो अक्सर चुनावी माहौल में ध्रुवीकरण का कारण बन जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के वीडियो चाहे वास्तविक हों या भ्रामक, दोनों ही स्थिति में यह मतदाताओं के मनोविज्ञान को प्रभावित करते हैं। प्रशासन ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर जांच की मांग उठाई जा रही है।

RJD की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है

RJD की ओर से इस वीडियो पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई यूजर्स इसे चुनावी ध्रुवीकरण से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे विपक्षी साजिश करार दे रहे हैं। प्रशासन ने अब तक इस मामले पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर जांच की मांग ज़रूर उठने लगी है।

ये भी पढ़ें: Love Story: 'दिल्ली के कोने-कोने साथ घूमे, 12 साल किया डेट', दिल छू लेंगे Tejashwi Yadav की इश्कबाजी के किस्से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+