बिहारः पटना से लेकर सिंगापुर तक लोगों ने जलाया लालटेन, तेजस्वी ने कहा कि वर्चुअल रैली पूरी तरह से फेल
पटना। बिहार में बेरोजगारी के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तहत राजद और सहयोगी दलों ने बुधवार की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लालटेन, दीया, मोमबत्ती जलाया। इसी कड़ी में पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर लालू परिवार ने भी लालटेन जलाया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की इस मुहिम को उत्तर प्रदेश से लेकर सिंगापुर तक में सपोर्ट मिला। पटना में रात 9 बजे से पहले ही 10 सर्कुलर रोड स्थित लालू-राबड़ी आवास में लालू परिवार ने लालटेन जलाया।
Recommended Video

इस कार्यक्रम के दौरान लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव, छोटे बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी मौजूद रहीं। तीनों लोगों ने लालटेन जलाया और 9 मिनट तक लालटेन लेकर खड़े रहे। तेजस्वी की इस मुहिम को उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी सपोर्ट किया और सिंगापुर में अपने घर पर लालटेन जलाया। पटना स्थित लालू आवास में तेजस्वी, तेजप्रताप के अलावा दूसरे कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए लालटेन जलाया और बेरोजगारी के खिलाफ सांकेतिक विरोध जताया।
तेजस्वी यादव की इस मुहिम को उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी सपोर्ट किया और सिंगापुर में अपने घर पर लालटेन जलाया और इस फोटो को सोशल मीडिया में शेयर भी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ इस मुहिम में जुड़े। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आज आने वाले कल के बदलाव का इतिहास लिख दिया, सियासत के आसमान पर रोशनी से इंकलाब लिख दिया। आज युवाओं ने भाजपा के शासनकाल की उल्टी गिनती की शुरुआत कर दी है।

हमने नौजवानों की खातिर मोमबत्तियां जलाकर हमेशा की तरह आज भी उनका साथ दिया है और देते रहेंगे। तेजस्वी ने इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश जी कहते हैं कि बिहार के लोगों को अब लालटेन की जरूरत नहीं है, लेकिन सच तो ये है कि बिहार में अब तीर की जरूरत नहीं है क्योंकि जमाना मिसाइल का आ चुका है। ऐसे में तीर की भला क्या कोई जरूरत है? ।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार के सारे लोग नाराज हैं। उन्होंने हाल ही में वर्चुअल रैली किया, जो पूरी तरह फेल साबित हुई। सोशल मीडिया में उनके रैली को लाइक से ज्यादा डिसलाइक मिला। बिहार के बेरोजगार युवक जब सरकार से इसके बारे में सवाल उठाते हैं तो उनकी पुलिस नौजवानों के ऊपर लाठी बरसाती है।












Click it and Unblock the Notifications