तेजस्वी यादव के CM उम्मीदवारी पर सस्पेंस बरकरार! राहुल गांधी के गोलमोल जवाब से बढ़ी अटकलें, BJP ने ली चुटकी
Rahul Gandhi on Tejashwi Yadav CM Face: बिहार की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर सत्ता बदलेगी तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? रविवार को अररिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी यही मुद्दा छाया रहा। जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या सत्ता में आने पर तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री होंगे, तो उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और चुप्पी साध ली।
राहुल ने सिर्फ इतना कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के बीच मजबूत पार्टनरशिप बनी है और दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। वहीं राहुल गांधी के इस बयान के बाद एक बार फिर बीजेपी ने उनके ऊपर हमला बोला है।

राहुल से क्या पूछा गया था सवाल?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने सवाल उठाया कि कांग्रेस और आरजेडी का तालमेल इस बार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है। पिछले आठ दिनों में दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के झंडे और बैनर लेकर चलते नजर आए। रैलियों और सभाओं में तेजस्वी यादव जिंदाबाद और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे एक साथ गूंज रहे हैं। इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव पहले ही कह चुके हैं कि अगर सत्ता में वापसी होती है, तो वे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे। लेकिन आपकी पार्टी की तरफ से यह साफ क्यों नहीं किया जा रहा है कि अगर गठबंधन सत्ता में आया तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे?
राहुल गांधी ने क्या कहा?
इस पर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा, 'हमारी बहुत अच्छे तरीके से पार्टनशिप बनी है। हमारी पार्टियां मिलकर काम कर रही हैं। कोई टेंशन नहीं है, म्यूचुअल रिस्पेक्ट है। एक-दूसरे की मदद हो रही है और मजा भी आ रहा है। आइडियोलॉजिकली और पॉलिटिकली हम अलाइंड हैं। बहुत अच्छा रिजल्ट आएगा।'
ये भी पढे़ं Bihar Chunav 2025: गिरिराज सिंह ने Tejashwi Yadav को बताया दुर्योधन, 'राजा बन गए तो महाभारत होगा'
बीजेपी ने ली मौज
राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। बीजेपी बिहार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी के जवाब वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि,
तेजस्वी को तो राहुल पसंद है, लेकिन राहुल को तेजस्वी कतई पसंद नहीं है!कांग्रेस का खेला अंदर-अंदर जरूर है! वहीं आगे लिखा कि, 'तेजस्वी सीएम बनेंगे राहुल ने गोलमोल जवाब दिया, कांग्रेस-RJD की आपसी खींचतान फिर उजागर हुई।'
ये भी पढ़ें Bihar Chunav से पहले PM Modi देंगे एक और तोहफा, मिलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात












Click it and Unblock the Notifications