Bihar Chunav से पहले PM Modi देंगे एक और तोहफा, मिलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात
Bihar Chunav Vande Bharat: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछले कुछ महीनों में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने एक के बाद एक सौगातों की बौछार की है। अब अगले महीने पीएम मोदी प्रदेश को एक और बड़ा तोहफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहरा का दौरा करेंगे और इस दौरान पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन दे सकते हैं। यह ट्रेन पटना से दिल्ली के लिए होगी। स्पीड और कंफर्ट के साथ इस ट्रेन में कई लग्जरी सुविधाएं भी होंगी।
देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही दिल्ली और पटना के बीच शुरू की जा सकती है। इस ट्रेन को अधिकतम 160 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार के मुताबिक डिजाइन किया गया है। यह भारतीय रेल की अपनी तरह की पहली लग्जरी ट्रेन होगी, जिसमें सफर करते हुए यात्रियों को हाई स्पीड के साथ बेहतरीन कंफर्ट भी मिलेगा।

Bihar Chunav से पहले प्रदेश को मिलेगी लग्जरी ट्रेन
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नई ट्रेन में प्रीमियम कैटरिंग और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में इसका किराया 10 से 15 फीसदी तक ज्यादा हो सकता है। हालांकि, ट्रेन में सफर करते हुए लोगों को यूरोपीय देशों की हाई स्पीड ट्रेन जैसा रोमांच मिलेगा। रेलवे बोर्ड से जुड़े अधिकारी ने ऐलान की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रायल रन पूरा भी हो चुका है। ट्रेन पिछले हफ्ते ही दिल्ली के शकूरबस्ती शेड (ट्रेन सेट डिपो) में पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव और दिवाली-छठ के त्योहार को देखते हुए इसका ऐलान किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: गिरिराज सिंह ने Tejashwi Yadav को बताया दुर्योधन, 'राजा बन गए तो महाभारत होगा'
Vande Bharat स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
- ट्रेन का इंटीरियर लग्जरी बस और एयरलाइंस सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हर आय वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर इसमें थर्ड, सेकंड और फर्स्ट क्लास एसी कोच की व्यवस्था की गई है।
- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का बाथरूम काफी स्पेशियस होगा और इसमें नहाने के लिए अलग से जगह और सारी लेटेस्ट सुविधाएं दी गई हैं।
- इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी. प्रति घंटे तक हो सकती है और इसमें डायनेमिक फेयर लागू किया जाएगा। साथ ही, ट्रेन में खाने-पीने के लिए कैटरिंग की व्यवस्था है जिसे यात्री अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar SIR: भागलपुर में 2 पाकिस्तानी महिलाओं के नाम मिले वोटर लिस्ट में, गृह मंत्रालय की जांच से हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications