Tejashwi Yadav ने दो वोटर आईडी कार्ड विवाद पर दी सफाई, चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया पर फिर दागे तीखे सवाल

Tejashwi Yadav News: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक बार फिर विवादों में हैं। बिहार में वोटर संशोधन लिस्ट का विरोघ कर रहे विधानसभा में नेता विपक्ष खुद ही दो वोटर आईडी कार्ड मामले में फंस गए हैं। इस मामले में पटना के दीघा पुलिस थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है। आरजेडी नेता ने इस पूरे विवाद पर मंगलवार को कहा कि जहां तक मेरा मामला है, मैं इस पर कुछ दिनों में पूरे तथ्य रखूंगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह इस बारे में सारी जानकारी सार्वजनिक करेंगे।

तेजस्वी यादव ने इस दौरान एक बार फिर चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि SIR में गंभीर खामियां हैं जिस पर बात होनी चाहिए। एक ही घर से 50-50 लोगों का नाम वोटर लिस्ट में है। बूथ वाइज कई लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है। हम इन सभी शिकायतों की सूची बनाकर चुनाव आयोग के पास भेजेंगे। हम लोग कोर्ट में भी अपना पक्ष रखेंगे।

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav ने नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना

नीतीश कुमार ने प्रदेश में शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने का फैसला किया है। तेजस्वी यादव ने इस पर हमला बोलते हुए कहा, 'मेरा आइडिया चुराकर उस पर काम कर रहे हैं। हमने पहले ही कहा था कि हमारी सरकार बनने के बाद डोमिसाइल लागू किया जाएगा। हम लोग जानते हैं कि आगे यही सरकार हमारी माई-बहिन योजना को भी कॉपी करेगी। इस सरकार के पास अपना कोई स्वतंत्र विजन नहीं है। अपनी कोई सोच नहीं है और सिर्फ चुनाव से पहले ऐसे लोकलुभावन वादे कर रही है।'

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav से पहले Pappu Yadav के भी बदलने लगे हैं सुर, करने लगे तेजस्वी यादव की तारीफ

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर लगाया नकल करने का आरोप

उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी चाहते हैं कि बिहार में लोगों को रोजगार मिले, सरकारी नौकरियों में हमारे प्रदेश के लोगों को प्राथमिकता मिले। कई राज्यों में पहले से ही डोमिसाइल लागू है। अब यह देखना होगा कि सरकार इसे कैसे लागू करती है। नीतीश कुमार सरकार हमारी योजनाओं को बस कॉपी पेस्ट ही कर रही है। उन्होंने कहा, 'हम लोग जो कहते हैं, ये लोग बस उसको कॉपी करते हैं।' तेजस्वी मंगलवार को रांची पहुंच रहे हैं और वहां झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देंगे और उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav की मुश्किलें बढ़ीं, पटना के दीघा थाने में दो वोटर आईडी मामले में शिकायत दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+