Bihar Chunav से पहले Pappu Yadav के भी बदलने लगे हैं सुर, करने लगे तेजस्वी यादव की तारीफ
Pappu Yadav: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2025) से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद चुने गए पप्पू यादव कुछ दिन पहले तक कांग्रेस को बिहार की सबसे पुरानी पार्टी बता रहे थे। वह लगातार आरजेडी पर हमला भी बोलते नजर आए थे। हालांकि, अब उनके सुर बदलने लगे हैं। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी और महागठबंधन की सभी पार्टियां मिलकर एनडीए को सत्ता से बाहर करेंगी।
बता दें कि एक वक्त में पप्पू यादव की गिनती लालू यादव के करीबी लोगों में होती थी। हालांकि, तेजस्वी से मतभेदों की वजह से उन्हें अपनी नई पार्टी जन अधिकार पार्टी (JAP) भी बनानी पड़ी। लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें पूर्णिया से टिकट नहीं मिला। इसके बाद वह निर्दलीय ही मैदान में उतरे और जीत गए। अब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी और तेजस्वी यादव के समर्थन में खुलकर बोलते नजर आए हैं।

Pappu Yadav ने किया तेजस्वी का बचाव
हाल ही में वोटर लिस्ट विवाद में जब तेजस्वी यादव पर दो एपिक (EPIC) नंबर रखने का आरोप लगा है और चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया है। अब इस पूरे मसले पर पप्पू यादव उनके बचाव में सामने आए है। उन्होंने चुनाव आयोग की मंशा पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का प्रवक्ता बन गया है। ये केवल तेजस्वी नहीं, पूरे विपक्ष को निशाना बनाने की साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में राहुल गांधी की यात्रा होने वाली है और महागठबंधन को इससे काफी लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 'मेरा नाम वोटर लिस्ट से गायब, अब मैं चुनाव कैसे लड़ूं?' तेजस्वी के दावों की पटना DM ने खोली पोल
चुनाव से पहले कांग्रेस में तलाश रहे संभावना?
भले ही निर्दलीय चुनाव लड़कर पप्पू यादव सांसद बन गए हों, लेकिन वह राज्य की राजनीति में अपने लिए बड़ी भूमिका तलाश रहे हैं। तेजस्वी यादव से मतभेदों की वजह से कांग्रेस में भी अब तक उन्हें ज्यादा भाव नहीं मिल रहा है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले वह अपने सभी समीकरण सुधारना चाहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ दिन पहले कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार की भी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी को बिहार में उनका इस्तेमाल करना चाहिए। वह पढ़े-लिखे जीनियस नेता हैं।
यह भी पढ़ें: क्या भारत में 2 वोटर ID रखना अपराध है? तेजस्वी यादव पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, चुनाव लड़ना होगा मुश्किल!
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications