Tejashwi Yadav की मुश्किलें बढ़ीं, पटना के दीघा थाने में दो वोटर आईडी मामले में शिकायत दर्ज
Tejashwi Yadav News: वोटर लिस्ट विवाद में तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। बीजेपी और एनडीए के दूसरे सहयोगी उन पर हमलावर हैं। इस बीच पटना के दीघा पुलिस स्टेशन में एक वकील राजीव रंजन ने शिकायत दर्ज कराई है। इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता तेजस्वी खुद हैं। शिकायत में कहा गया है कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम के पास दो-दो एपिक नंबर हैं। यह कानून के खिलाफ है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि चुनाव आयोग ने भी तेजस्वी को इस संदर्भ में नोटिस जारी किया है।
दरअसल तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट संशोधन के पहले ड्राफ्ट में अपना नाम नहीं होने का दावा किया था। इसके बाद आयोग ने लिस्ट में उनका नाम शामिल होने का प्रमाण दिया था। इसी विवाद के बढ़ने पर सामने आया कि तेजस्वी के पास दो एपिक नंबर हैं। कानून के मुताबिक, एक नागरिक के पास एक ही वैध वोटर आईडी हो सकती है।

Tejashwi Yadav चुनाव आयोग पर हैं हमलावर
बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) प्रक्रिया को लेकर तेजस्वी यादव हमलावर हैं। उनकी पार्टी दावा कर रही है कि आयोग निष्पक्ष ढंग से यह प्रक्रिया अंजाम नहीं दे रही है। 65 लाख वोटर्स का नाम काटा गया है। वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए कुछ संस्थाओं और विपक्षी दलों के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है, लेकिन फिलहाल उन्हें राहत नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: क्या भारत में 2 वोटर ID रखना अपराध है? तेजस्वी यादव पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, चुनाव लड़ना होगा मुश्किल!
मानसून सत्र में इस मुद्दे पर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ है। हालांकि, लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा में डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने स्पष्ट कह दिया है कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक ईकाई है। आयोग के कामकाज पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती है। यह संवैधानिक नियमों के विरुद्ध है। बिहार विधानसभा में भी वोटर लिस्ट संशोधन के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने जमकर प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार में सत्ता किसके नाम? तेजस्वी को बढ़त या नीतीश को समर्थन? सर्वे में सामने आया पब्लिक का मूड












Click it and Unblock the Notifications