Tejashwi Yadav ने बताया राहुल गांधी को अगला पीएम, अपनी CM उम्मीदवारी का कर रहे रास्ता साफ?
Tejashwi Yadav Vote Adhikar Yatra: बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन के विरोध में इंडिया अलायंस वोट अधिकार यात्रा निकाल रही है। राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में तेजस्वी यादव भी हैं। इंडिया अलायंस में शामिल सभी दल इसे सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें अगला प्रधानमंत्री बुलाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में हम वोट चोरी नहीं होने देंगे।
राहुल गांधी को अगला पीएम बोलकर तेजस्वी यादव ने एक सधी हुई रणनीति मानी जा रही है। तेजस्वी मीडिया इंटरव्यू में कई बार कह चुके हैं कि वह नीतीश कुमार के बाद सीएम बनेंगे। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक खुले तौर पर इसका ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि तेजस्वी ने अपने एक बयान से गठबंधन, जनता और कार्यकर्ताओं को सटीक संदेश दे दिया है।

Tejashwi Yadav ने राहुल गांधी की तारीफों के बांधे पुल
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें जनसभा में बड़ा भाई बोलते हुए कहा कि हम वोट चोरी को बिहार में नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए को बिहार और देश की सत्ता से हटाना है। बिहार में एनडीए की सरकार को हटाएं और अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएं। उन्होंने खास तौर पर युवाओं से अपील करते हुए कहा, 'बिहार में NDA की सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके बाद आगे जब भी लोकसभा चुनाव होगा, हम लोग राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।'
यह भी पढ़ें: Vote Adhikar Yatra के दौरान Rahul Gandhi का समर्थक करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे तो हो गया भारी बवाल
Vote Adhikar Yatra के बहाने तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन
तेजस्वी यादव वोट अधिकार यात्रा में लगातार राहुल गांधी के साथ बने हैं। जनसभा में राहुल को पीएम बनाने का ऐलान करते हुए उन्होंने एक तीर से कई निशान साधे हैं। उन्होंने गठबंधन नेताओं को भी साफ संदेश देने की कोशिश की है कि बिहार में ड्राइविंग सीट पर आरजेडी ही रहेगी और तेजस्वी ही सीएम फेस होंगे। साथ ही, उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संदेश देने की कोशिश की है कि बिहार में आरजेडी बड़ी पार्टनर है और देश में कांग्रेस ही गठबंध की अगुवाई करेगी।
यह भी पढ़ें: Voter Adhikar Yatra के दौरान हादसा, बिहार के नवादा में Rahul Gandhi की गाड़ी ने सुरक्षाकर्मी को मारी टक्कर












Click it and Unblock the Notifications