Tej Pratap Yadav Controversy: ‘शादी से डर लगता है, आगे देखा जाएगा’, तेज प्रताप ने इशारे में कही थी दिल की बात!

Tej Pratap Yadav Controversy: बिहार की सियासत में तेज प्रताप के इज़हार-ए-इश्क ने सियासी तूफान ला दिया है। विपक्षी नेताओं ने राजद, लालू-तेजस्वी को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं तेज प्रताप के चाहने वाले उनके पक्ष में खड़े नज़र आ रहे हैं। इसी बीच तेज प्रताप की पुरानी बयानबाज़ी में भी लोग काफी दिलचस्पी ले रहे हैं।

आरोप-प्रत्यारोप के बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े तेज प्रताप यादव का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। पुराने इंटरव्यू में तेज प्रताप तलाक के बाद दोबारा शादी करने की बात पर अपने विचार रखते नज़र आ रहे हैं। एक पोडकास्टर ने उनसे दोबारा शादी करने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो तेज प्रताप ने खुलकर अपनी बात रखी।

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव ने कहा था कि, "तलाक का मामला चल रहा है। उसके बाद कोई आदमी घर क्यों नहीं बसाएगा। वह शादी हमारी राजनीति में ही हुई थी। घर से नहीं, बल्कि उनके परिवार (लड़की पक्ष) ने की थी।" किसी दूसरे से रिश्ते के सवाल पर उन्होंने गोलमटोल जवाबदेते हुए पल्ला झाड़ लिया था, वहीं यह भी कहा था, शादी से डर लगता लेकिन आगे देखा जाएगा।

तेज प्रताप यादव के इस बयान से यह संकेत तो मिल रहा है कि उन्होंने इशारों इशारों में अपनी आगे की प्लानिंग बता दी थी। यह और बात है कि इज़हार-ए-इश्क का हर्जाना उन्हें पार्टी और परिवार दोनों से अलग होकर चुकाना पड़ा। अनुष्का यादव के साथ संभावित शादी की अफवाहों के बीच तेज प्रताप को झटका लगा।

अनुष्का के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई, जिसके बारे में तेज प्रताप ने अकाइंट हैक होने का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने तर्क दिया कि यह चुनाव से पहले उनके परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश थी। इन आरोपों के बावजूद, उनकी शादी की संभावना लोगों के बीच अटकलों का विषय बनी हुई है।

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि तेज प्रताप और अनुष्का की शादी की राह आसान नहीं है, क्योंकि तेज प्रताप यादव के तलाक की प्रक्रिया अदालत में चल रही है। जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक कानूनी रूप वह से दोबारा शादी नहीं कर सकते।

Tej Pratap की Love Story में नया ट्विस्ट, Anushka की निकल गई कुंडली, 'तेजू भैया' से जुड़े थे उसके भाई के तार
तेज प्रताप यादव के निजी जीवन की कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है, जिसमें राजनीति और निजी मामलों की दुनिया का मिश्रण है। जैसे-जैसे स्थिति विकसित होगी, सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि तेज प्रताप अपने राजनीतिक करियर और निजी जीवन में इन चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+