Tej Pratap Yadav: साढ़े 5 घंटे भी नहीं टिका तेज प्रताप का 12 साल पुराना प्यार, अब सफाई-'अकाउंट हैक हो गया'
Tej Pratap Yadav love Story: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच शनिवार शाम तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी। शाम 5 बजकर 46 मिनट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर अपने 12 साल पुराने प्रेम संबंध का खुलासा किया। लेकिन महज साढ़े पांच घंटे में मामला उलट गया। रात 10 बजकर 56 मिनट पर तेज प्रताप ने सफाई देते हुए दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर यह पोस्ट डाली गई थी।
तेज प्रताप यादव ने सफाई में लिखा
"मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरे तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।"
यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav का इज़हार-ए-मोहब्बत, कितनी पुरानी है तेजू भैया की Love Story, खुद बताया क्यों छुपाया था राज़?
तेज प्रताप यादव की वायरल पोस्ट
24 मई की शाम को किए गए पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव नाम की एक लड़की से 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा किया। उन्होंने लिखा: "मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। हम लोग पिछले 12 साल से एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं। मैं बहुत दिनों से यह बात आप लोगों से कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं... इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सबके बीच रख रहा हूं। आशा करता हूं आपलोग मेरी बातों को समझोगे"

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों से लेकर आलोचनाओं तक की बाढ़ आ गई। कई यूज़र्स ने तेज प्रताप के तलाक और निजी जीवन से इसे जोड़ते हुए तीखी टिप्पणियाँ कीं।
Who is Anushka Yadav: अनुष्का यादव कौन हैं?
बता दें कि तेज प्रताप यादव की प्रेमिका बताई जा रही अनुष्का यादव को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है। हालांकि, अब तक उनके बारे में कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जो कुछ भी ज्ञात हुआ है, वह केवल तेज प्रताप के वायरल पोस्ट पर आधारित है।
यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप के प्यार पर क्यों मचा बवाल? कौन हैं लालू के 'लाल' की पत्नी ऐश्वर्या
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में असर?
चुनावी मौसम में तेज प्रताप का यह पोस्ट और फिर सफाई देना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। क्या यह सच था या कोई साजिश? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इतना तय है कि इससे राजनीतिक चर्चाओं को नया मुद्दा मिल गया है। अब देखना यह है कि इसका आगामी विधानसभा चुनाव में कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications