Tej Pratap Yadav का इज़हार-ए-मोहब्बत, कितनी पुरानी है तेजू भैया की Love Story, खुद बताया क्यों छुपाया था राज़?
Tej Pratap Yadav Love Story, Social Media Post: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार की सियासत में अलग ही बहस को हवा दे दी है, लोग पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इज़हार किया है। अनुष्का यादव नाम की लड़की को वह एक दशक से भी ज़्यादा समय से जानते और प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए उन्होंने अपने 12 साल के रिश्ते का खुलासा किया था।

तेज प्रताप यादव ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और अपने लंबे समय के रिलेशनशिप की भी बात पोस्ट में लिखी। हालांकि, सार्वजनिक रूप से इज़हार-ए-मोहब्बत ने विवाद को जन्म दिया, जिसके कारण पोस्ट को हटा दिया गया। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट पर ये लिखा था।
'मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैंऔर प्यार भी करते हैं। हम लोग 12 सालों से एक Relationship में रह रहे हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ आ रहा था कैस कहूं.... इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सबके बीच रख रहा हूं। आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे।'
कौन हैं तेज प्रताप यादव की गर्लफ़्रेंड अनुष्का यादव: Tej Pratap Yadav के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से लोग उनकी Girlfriend के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। कौन हैं Anushka Yadav इस बारे में अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। बस उतनी ही बात सामने आ पाई है, जितनी तेज प्रताप यादव नें अपनी कथित प्रेमिका अनुष्का यादव के बारे में सोशल मीडिया पर साझा की है।
तेज प्रताप यादव पार्टी से निष्कासित: सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद तेज प्रताप यादव ने AI जेनरेटेड तस्वीर और अकाउंट हैक होने का हवाला देते हुए प्रेम प्रसंग से पल्ला तो झाड़ लिया लेकिन मुसीबतें नहीं टलीं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है।
Tej Pratap Controversy: 'इश्क करना गुनाह है क्या', तेज प्रताप यादव को किनारा करने की पहले से ही थी प्लानिंग?
तेज प्रताप यादव का पोस्ट वायरल: तेज प्रताप यादव का पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया था, कई लोगों ने बधाई दी तो कुछ ने उनके तलाक को लेकर चर्चा शुरू कर दी। इस पोस्ट का सियासी क्या असर पड़ता है, इस पर लोगों की चर्चाएं तेज़ हो चुकीं हैं। मामला तूल पकड़ने लगा है। आगामी विधानसभा चुनाव में इसका क्या असर पड़ता है, यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications