Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप के प्यार पर क्यों मचा बवाल? कौन हैं लालू के 'लाल' की पत्नी ऐश्वर्या
Tej Pratap Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खुल्लमखुल्ला अपने प्यार का इजहार कर दिया है। कृष्ण रूप धारण कर सखियों संग हठखेलियां करने वाले तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत सी गर्लफ्रेंड के साथ अपनी फोटो शेयर की जिसके बाद बवाल मच गया है।
तेज प्रताप ने फोटो शेयर बताया कि "ये ही वो लड़की है जिसे मैं दिल दे बैठा हूं और हम एक-दूसरे को बीते 12 साल से जानते है और प्यार करते हैं।" तेज प्रताप की पोस्ट थोड़ी ही देर में वायरल हो गई और लोग उनकी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर गुस्सा निकालने लगे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और कौन है तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या?

तेज प्रताप का खुलासा 12 साल से इस लड़की के साथ रिलेशनशिप में हूं
दरअसल, तेज प्रताप ने फेसबुक पर जो फोटो शेयर की है, उनके बारे में तेज प्रताप ने खुद बताया कि "इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उसका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों बीते 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और रिलेशनशिप में हैं। हम आप लोगों को ये बात बहुत दिनों से बताना चाह रहे थे लेकिन समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे कहूं...इसलिए आज इस पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात कर आप सबके बीच में रख रहा हूं। आशा करता हूं कि आप लोग मेरी बातें समझेंगे।"

प्यार का इजहार करते ही घिरे तेज प्रताप
तेज प्रताप ने अपनी पोस्ट थोड़ी ही देर बाद डिलीट कर दी थी लेकिन तब तक ये पोस्ट वायरल हो गई और तेज प्रताप पर लोग उनकी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर गुस्सा निकालने रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं कि जब वो इतने सालों से अनुष्का के साथ हैं तो 2018 में ऐश्वर्या से शादी क्यों की। एक यूजर ने लिखा "भैया नईकी घरवाली ले आए, 13 साल जब इसके साथ थे तो पराई लड़की की जिंदगी क्यों बर्बाद की?"
जीतन राम मांझी ने लिखा- दरोगा बाबू की पोती ऐश्वर्या के साथ जो...
इतना ही नहीं जीतन राम मांझी ने एक्स पर पोस्ट लिखा "दरोगा बाबू की पोती ऐश्वर्या के साथ जो लालू परिवार ने किया है उसका बदला आने वाले चुनाव में बिहार की हर महिला लेकर रहेगी। अगर तेज प्रताप जब किसी के साथ रिलेशनशिप में थे तो फिर किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद करने का अधिकार लालू परिवार को किसने दिया? कहीं ऐसा तो नहीे कि किसी "सिन्हा" के चक्कर में लालू परिवार अनुष्का यादव की जिंदगी भी करवा दें? इस सवाल का जवाब लालू परिवार को देश के सामने देना पड़ेगा"

कौन हैं तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या?
बता दें वर्ष 2018 में तेज प्रताप की शादी ऐश्वर्या से हुई थी। ऐश्वर्या पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में तकरार शुरू हो गई। दोनों की लाइफ स्टाइल अलग थी और नौबत तलाक तक पहुंच गई थी।
तेज प्रताप पर ऐश्वर्या ने क्या लगाए हैं आरोप?
कोर्ट में मामला पहुंचते ही इस मामले ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने अपने पति पर मारपीट करने और ड्रग्स का इस्तेमाल करने का आराेप लगाया था। इसके अलावा दहेज उत्पीड़न का आरोप भी आरोप लगाया था।
तेज प्रताप क्यों नहीं कर सकते अनुष्का से शादी?
तेज प्रताप और ऐश्वर्या का तलाक नहीं हुआ है। यह मामला पटना की फैमिली कोर्ट और पटना हाईकोर्ट में लंबित है। हिंदू विवाह कानून के अनुसार कोई भी पति या पत्नी अपने पार्टनर के जीवित रहते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकते हैं। अगर ऐसा करते हैं तो सात साल की सजा और जुर्माना लग सकता है।
ऐश्वर्या ने पिछले चुनाव में RJD के खिलाफ किया था प्रचार
ऐश्वर्या और तेज प्रताप के बीच वैवाहिक कलह के बाद चंद्रिका राय ने लालू की पार्टी छोड़ दी थी। इतना ही नहीं ऐश्वर्या ने 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में परसा सीट से जनता के बीच जाकर लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खिलाफ जाकर नीतीश कुमार के लिए वोट मांगे थे।












Click it and Unblock the Notifications