Tej Pratap Yadav: कौन हैं आकाश यादव? क्या है अनुष्का से रिश्ता? क्या तेज के 'प्रेम कांड' के हैं अहम पात्र?
Tej Pratap Yadav Love story: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस वक्त इश्क, सियासत और परिवार के कारण सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में जबरजस्त ढंग से छाए हुए हैं। शनिवार शाम को एक फोटो सामने आती है, जिसमें तेज प्रताप एक खूबसूरत लड़की के साथ काफी खुश दिखते हैं, इस फोटो को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव अपना हाल-ए-दिल बयां करते हैं, वो भी बड़ी ही दिलेरी के साथ।
अपनी पोस्ट में वो खुल्लम खुल्ला अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हैं कि'वो और अनुष्का यादव (पोस्ट में दिखने वाली लड़की) पिछले 12 सालों से एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन वो ये बात सभी को बता नहीं पा रहे थे।'

अब अगर तेज यादव की पोस्ट सही थी तो इससे तो यही मतलब निकलता है कि जिस वक्त वो ऐश्वर्या के साथ सात फेरे ले रहे थे, उस वक्त भी अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में थे। सभी के मन में यही प्रश्न है कि आखिर अनुष्का यादव है कौन?
Tej Pratap Yadav के करीब मित्र हैं आकाश
खैर अनुष्का भले ही लोगों के लिए अनजानी हैं लेकिन आकाश यादव लोगों के लिए अजनबी नहीं है। वो तेज प्रताप के सबसे करीबी मित्रों में से एक हैं और इसी आकाश यादव के लिए तेज प्रताप ने साल 2021 में खुले आम अपनी मां राबड़ी देवी, भाई तेजस्वी यादव, पिता लालू यादव और राजद नेता जगतानंद से पंगा लिया था।
तेज प्रताप यादव ने ही आकाश को राजद युवाविंग का प्रेसिडेंट बनाया
दरअसल तेज और आकाश काफी गहरे मित्र हैं और उन्होंने आकाश को साल 2021 में राजद युवाविंग का प्रेसिडेंट बनाया था लेकिन राजद प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद ने आकाश को हटाकर गगन यादव को ये कुर्सी दे दी थी, जिसके बाद तेज यादव ने सभी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
तेजस्वी और तेज के बीच तनाव, नहीं बनती दोनों में!
कहा जाता है कि ये सबकुछ तेजस्वी के कहने पर किया गया था, तभी से ही तेजस्वी और तेज के बीच तनाव की खबरें आ रही है। इसी आकाश यादव की बहन है अनुष्का , जो कि तेज की तथाकथित प्रेमिका के रूप में अब लोगों के सामने आई हैं।

आकाश यादव की बहन है अनुष्का, जिसको लेकर मचा बवाल
हालांकि बढ़ते विरोध के बाद आकाश यादव ने राजद छोड़ दिया था और इस वक्त वो पशुपति यादव की पार्टी में हैं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तेज अक्सर अपने दोस्त के घर आया-जाया करते थे और इसी दौरान उन्हें अनुष्का से मोहब्बत हो गई। अनुष्का यादव पटना के लंगरटोली में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं।
फिलहाल तेज प्रताप को राजद और परिवार से निकाले जाने के बाद से तेज प्रताप, आकाश यादव या अनुष्का यादव में से किसी ने भी मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है, हालांकि रविवार को तेजस्वी यादव ने ये जरूर कहा था कि 'अवमानना किसी की बर्दाश्त नहीं, लालू जी ने जो फैसला किया है, उसे हम स्वीकारते हैं।'
'अकाउंट हैक हुआ',क्या तेज प्रताप यादव ने बोला झूठ?
मालूम हो कि तेज के इश्क का जैसे ही खुलासा हुआ, सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई और चंद मिनटों में ही पूरा लालू परिवार प्रश्नों के कटघरे में खड़ा हो गया, क्या आम और क्या खास, हर कोई राजद सुप्रीमो से तेज प्रताप का सच जानना चाहता था, हालांकि लोगों को उनके सवाल के जवाब मिलते इससे पहले तेज प्रताप ने अपनी पोस्ट के करीब 5 घंटे के बाद एक बयान जारी किया कि 'उनका अकाउंट हैक हुआ था और ये उनको और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है।'
तेज प्रताप यादव पर लालू ने चलाया गुस्से का 'अग्निबाण'
हालांकि लोग तेज की इस सफाई से संतुष्ट नहीं दिख रहे थे लेकिन रविवार को लालू यादव ने अपने गुस्से का 'अग्निबाण' अपने बेटे पर चलाते हुए उसे पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया। 76 साल के लालू इस तरह का कोई एक्शन ले सकते हैं, ये किसी ने सोचा नहीं था, हालांकि इस फैसले के बाद अब तेज नहीं बल्कि लालू लोगों के निशाने पर आ गए क्योंकि लोगों का कहना है कि लालू ने तेज पर एक्शन लेकर उनके 'प्रेमकांड' पर मोहर लगा दी है।

' वो ड्रग्स लेते हैं, मारपीट करते हैं और उनका कहीं अफेयर है'
आपको बता दें तेज प्रताप यादव शादीशुदा हैं , साल 2018 में उनकी शादी ऐश्वर्या राय, पुत्री चंद्रिका राय से हुई थी। शादी होने के कुछ वक्त बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा, दोनों ने तलाक की अर्जी दाखिल हुई, हालांकि कोर्ट ने अभी तक दोनों के तलाक पर मुहर नहीं लगाई है। जैसे ही तेज के अफेयर की बातें सामने आई, हर किसी को ऐश्वर्या राय के वो सारे आरोप याद आ गए जो कि उन्होंने तेज और उनके परिवार पर लगाए थे। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के आरोपों के अलावा ऐश्वर्या ने तेज के बारे में कहा था कि ' वो ड्रग्स लेते हैं, मारपीट करते हैं और उनका कहीं अफेयर है।'












Click it and Unblock the Notifications