'Tej Pratap ने ऐश्वर्या को धोखा दिया', अनुष्का संग लालू के लाल की फोटो वायरल, भड़के लोग, मांझी ने भी उठाए सवाल
Tej Pratap Yadav Love Story: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सियासी दल अभी से तैयारियों में जुटे हैं तो वहीं इसी बीच शनिवार शाम को राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया, जिसके बाद लालू के लाल सफाई देते फिर रहे हैं लेकिन लोग हैं कि सुनने को तैयार ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उनसे और उनके परिवार से लगातार सवाल कर रहे हैं।
क्या है मामला?
दरअसल शनिवार शाम 5 बजकर 46 मिनट पर तेज प्रताप यादव के फेसबुक अंकाउंट से एक पोस्ट सामने आती है, जिसमें वो एक लड़की के साथ दिख रहे थे। उनकी पोस्ट में लिखा था कि 'मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है, हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं, हम लोग पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में रह रहे हैं।'

तेज प्रताप ने किया इश्क का इजहार (Tej Pratap Yadav)
'मैं काफी वक्त से आपलोगों को ये बात बताना चाह रहा था लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि ये कैसे कहूं लेकिन आज इस पोस्ट के जरिए आप सभी से अपनी दिल की बात बता रहा हूं, उम्मीद है कि आप लोग समझेंगे।'
तेज प्रताप की पोस्ट पर मचा बवाल (Tej Pratap Yadav)
इस पोस्ट के सामने आते ही भूचाल आ गया। लोगों ने तेज प्रताप यादव के चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए और इस वजह से तेज काफी देर तक ट्रोल भी हुए। एक्स पर कई यूजर्स ने उनकी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या की तस्वीरें डालकर उनसे सवाल भी किया है।
एक यूजर ने लिखा कि 'अगर तेजू भैया अनुष्का यादव से 12 साल से प्यार करते हैं तो इसका मतलब 2018 में ऐश्वर्या राय से उनकी शादी जबरदस्ती कराई गई थी ? इसके बाद तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या को घर से निकाल दिया, लालू परिवार ने तेज प्रताप और ऐश्वर्या दोनों के साथ धोखा किया?'

'तेज ने शादीशुदा होते हुए भी अवैध संबंध बनाए रखे'
तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'तेज प्रताप यादव ने शादीशुदा होते हुए भी बाहर अवैध संबंध बनाए रखे, इन्हीं अवैध संबंधों के खिलाफ शिकायत घर तक पहुंची, घर वालों ने बिगड़ी औलाद को बहुत समझाने की कोशिश..की.. बेटा ये नई बहु मामूली घर की नहीं है... प्रदेश के बड़े राजनेता घराने से आई है... तुम्हारे अन्य स्त्रियों के साथ अवैध संबंध ना तो ये बर्दाश्त करेगी और ना ही हमारा दबाव सहते हुए तुम्हारे इन अवैध संबंधों पर चुप बैठी रहेगी।'
'2018 में तेज ने की थी ऐश्वर्या राय से शादी की'
जबकि एक यूजर ने लिखा है कि 'तेज प्रताप यादव, आपने 2018 में ऐश्वर्या राय से शादी की, और कुछ ही महीनों बाद तलाक की अर्जी दायर कर दी, जो 7 साल बाद भी अधूरी है। अब आप खुलेआम अनुष्का यादव के साथ 12 साल के रिश्ते की बात करते हैं, जबकि आपकी पहली शादी कानूनी तौर पर खत्म नहीं हुई। क्या यह जिम्मेदारी है?'
जीतन राम मांझी ने भी लालू के परिवार से किए सवाल
केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सियासी गलियारों से भी तेज को लेकर सवाल किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा 'दरोगा बाबू की पोती ऐश्वर्या के साथ जो लालू परिवार ने जो किया है उसका बदला आने वाले चुनाव में बिहार की हर महिला लेकर रहेगी। तेज प्रताप जब किसी के साथ रिलेशनशिप में थें तो फिर किसी लड़की की ज़िन्दगी बर्बाद करने का अधिकार लालू परिवार को किसने दिया? कहीं ऐसा तो नहीं है कि किसी "सिन्हा" के चक्कर में लालू परिवार अनुष्का यादव की जिंदगी भी बर्बाद करवा दे? इसका जवाब लालू परिवार को देश के सामने देना होगा।'
मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था: तेज प्रताप यादव
सोशल मीडिया पर मचे तूफान के करीब साढ़े पांच घंटे बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया और तेज प्रताप यादव की ओर से कहा गया कि ' उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था, ये उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है, मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें, पोस्ट में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।'
तेज और ऐश्वर्या दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी
हालांकि इसके बाद भी तेज प्रताप को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं जारी हैं। मालूम हो कि तेज ने साल 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। ये विवाह काफी धूम-धाम से हुआ था लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही ऐश्वर्या और तेज के बीच खटपट शुरू हो गई और एक दिन खबर आई कि तेज और ऐश्वर्या दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। इसके बाद एक ऐसा सच सामने आया जिसने बिहार की जनता को हिलाकर रख दिया।
तेज के घरवालों पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का आरोप
ऐश्वर्या ने तेज पर मारपीट, ड्रग्स लेने का आरोप लगाया और साथ ही ये भी कहा कि 'उनकी सास और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी उन्हें मारा-पीटा है।' उन्होंने तेज और उनके पूरे घरवालों पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का केस किया है।
चंद्रिका राय ने राजद छोड़ दिया (Tej Pratap Yadav)
इस केस के बाद चंद्रिका राय, जो कि लालू के काफी करीबी कहे जाते थे, ने राजद छोड़ दिया। हालांकि लालू के परिवार की ओर से हमेशा ये ही कहा गया कि 'तेज प्रताप यादव का मामला पर्सनल है और वो इस पर कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications