Tej Pratap Yadav: पार्टी-परिवार से बेदखल तेज यादव बनाने जा रहे हैं नई पार्टी? राबड़ी के करीबी ने बताया सच
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने राजद पार्टी और घर से बेदखल कर दिया है, इसके बावजूद तेज प्रताप अपने परिवार को दिल से अलग नहीं कर पाए हैं और इसका साक्षात सबूत तब दिखा जब उन्होंने आज 'एक्स' के जरिए अपने 'बड़े पापा' बनने की खुशी जाहिर की है। आपको बता दें कि तेज के छोटे भाई तेजस्वी यादव को आज सुबह पुत्रधन की प्राप्ति हुई है, वो दूसरी बार पिता बने हैं, इससे पहले वो बेटी 'कात्यानी' के पापा थे।
'जूनियर तेजस्वी' के आने से घर में खुशी का माहौल है, राजद के दफ्तर में मिठाईयां बांटीं गई हैं तो वहीं पार्टी कार्यकर्ता 'छोटे लल्ला' के आने की खुशी में जश्न मना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर तेज प्रताप यादव को लेकर लगातार कयासों और सवालों का दौर जारी है।

लोग उनके 'प्रेमकांड' का पूरा सच जानना चाहते हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर ये खबर फैल गई है कि 'अब तेज अपनी नई पार्टी बना सकते हैं?' इन सारे कयासों पर खुलकर बात की है तेज के मामा सुभाष यादव ने, जिन्होंने ईटीवी से बात करते हुए साफ तौर पर लालू की आलोचना की है।
'लालू ने अपने बड़े बेटे तेज के साथ अन्याय किया है'
उन्होंने कहा कि 'लालू ने अपने बड़े बेटे तेज के साथ अन्याय किया है, उन्होंने जल्दबाजी में फैसला लिया, तेज के साथ गलत हुआ है, उन्हें भी अपनी सफाई में कुछ कहने का मौका देना चाहिए, ऐसे कैसे कोई अपने बेटे को पार्टी और परिवार से आउट कर सकता है।'
'मैं अपने भांजे को जानता हूं, वो ऐसा कुछ नहीं करेगा' (Tej Pratap Yadav)
'मुझे भी ये खबर कान में पड़ी है कि तेज शायद अलग पार्टी बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो मैं आपको बता दूं कि जहां तक मैं अपने भांजे को जानता हूं, वो ऐसा कुछ नहीं करेगा फिर भी मैं उसे सलाह देता हूं कि वो ऐसा कुछ भी ना करें क्योंकि इससे सिर्फ और सिर्फ नुकसान होगा, मैं अपने भांजे का साथ खड़ा हूं, मैं तेज से अपील करता हूं कि वो मीडिया और लोगों के सामने आए और लोगों को सच बताएं।'
आपको बता दें कि सुभाष यादव और लालू के बीच भी मतभेद है, हालांकि वो अपनी बहन राबड़ी के काफी करीब कहे जाते हैं।
तेज प्रताप यादव हसनपुर से विधायक हैं (Tej Pratap Yadav)
मालूम हो कि लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप यादव हसनपुर से विधायक हैं। ये सीट समस्तीपुर जिले में आती है, साल 2020 में तेज ने इस सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार राजकुमार राय को 31000 वोटों से पराजित किया था।

12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं Tej Pratap Yadav?
मालूम हो कि बीते शनिवार को तेजप्रताप यादव ने अपने फेसबुक हैंडल से एक लड़की की तस्वीर शेयर कर बताया कि वह उसके साथ 12 साल से रिलेशनशिप में हैं, उसका नाम अनुष्का यादव है, जिसके बाद तो कोहराम मच गया, हालांकि बाद में तेज ने कहा कि 'उनका अकाउंट हैक हुआ था' और पोस्ट डिलीट कर दी गई थी लेकिन इसके अगले दिन लालू ने अपने बेटे को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और साथ ही परिवार से भी बेदखल कर दिया। हालांकि पार्टी और परिवार से बेदखल होने के बाद से तेज ने चुप्पी साधी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications