Bihar News: तेज प्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद मेडिवर्सल अस्पताल में भर्ती
Tej Pratap Yadav Admitted Hospital: बिहार के पर्यावरण मंत्री और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें पटना के निजी अस्पताल मेडिवर्सल में भर्ती कराया गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है।
भर्ती होने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
तेज प्रताप यादव को अचानक सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए कंकड़बाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज
जिसमें देखा जा रहा है कि वे अस्पताल के बेड पर लेटे हैं। डॉक्टर की टीम तेज प्रताप यादव का इलाज कर रही है। इसकी की शिकायत के बाद पटना के मेडिवर्सल अस्पताल में भर्ती कराया गया। देखरेख के बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट कर लिया। डॉक्टर जांच कर दर्द के कारणों के बारे में पता लगा रही है।
समर्थक पहुंचने लगे अस्पताल
इस वक्त तेज प्रताप के छोटे भाई और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव स्वास्थ्य मंत्री हैं। इससे पहले तेज प्रताप भी स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल न पहुंचकर बल्कि निजी हॉस्पीटल गए। कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल अस्पताल में वे भर्ती हुए। खबर मिलते ही उनके समर्थक कंकड़बाग अस्पताल पहुंचने लगे।
नीतीश कुमार पहुंचे रावड़ी आवास
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे। उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। नीतीश कुमार ने आधे घंटे तक बातचीत की।
यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav के सामने गिड़गिड़ाते नजर आया होटल मैनेजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो












Click it and Unblock the Notifications